IPS Ratanlal Dangi Harassment Case : बढ़ सकती हैं रतन लाल डांगी की मुश्किलें! हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में PHQ से मांगी रिपोर्ट

Ads

वरिष्ठ IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ दर्ज उत्पीड़न मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़िता ने मौजूदा जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 07:33 PM IST

IPS Ratanlal Dangi Harassment Case : Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय को नोटिस जारी किया है।
  • पीड़िता ने समान रैंक के अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने पर आपत्ति जताई है।
  • मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

बिलासपुर : IPS Ratanlal Dangi Harassment Case छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ दर्ज उत्पीड़न के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य के गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़िता द्वारा वर्तमान जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बाद अदालत ने यह कदम उठाया है।

निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे है

मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आरोपी अधिकारी के समान रैंक वाले अफसर ही मामले की जांच कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आईपीएस आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

31 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

पीड़िता ने निष्पक्षता के लिए किसी आईएएस अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। IPS Ratan Lal Dangi उच्च न्यायालय ने इस याचिका को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 31 अगस्त की तारीख तय की है।

इन्हें भी पढ़ें: