Jantar Mantar Season 2 : ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ से फिर गरमाएगी दिल्ली? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

Ads

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की 'वॉलंटियर्स मीट' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि बैठक के लिए बुक किए गए हॉल के मालिकों पर दबाव बनाया गया और धमकी दी गई। हालांकि, इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 05:52 PM IST

Jantar Mantar Season 2 / Image Source : SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • अभिजीत दीपके ने दिल्ली में CJP की बैठक के लिए हॉल नहीं मिलने का दावा किया।
  • उनका आरोप है कि बुक किए गए हॉल के मालिकों को बैठक कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
  • दीपके ने जल्द 'जंतर-मंतर सीजन-2' शुरू करने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली : Jantar Mantar Season 2 :  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में अपनी पार्टी की ‘वॉलंटियर्स मीट’ के लिए हॉल न मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके ने दावा किया है कि उनकी बैठक रोकने के लिए ऊपर से दबाव बनाया गया और बुक किए गए हॉल के मालिकों को भी धमकियां दी गईं।

बैठक के लिए किसी ने नहीं दिया हॉल

अभिजीत दीपके ने बताया कि दिल्ली में पार्टी की बैठक के लिए कोई भी हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। उन्होंने दावा किया कि काफी मशक्कत के बाद एक हॉल बुक किया गया था जिसकी रसीद भी उनके पास है, लेकिन मंगलवार सुबह हॉल मालिकों को धमकी दी गई कि यदि CJP की बैठक होने दी गई तो परिणाम बुरे होंगे।

‘जंतर-मंतर सीजन-2’ शुरू करने का भी ऐलान

दीपके का आरोप है कि यह सब बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है क्योंकि वह देश के युवाओं से डरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए जल्द ही ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ शुरू करने का भी ऐलान किया। दीपके ने साफ किया कि इस तरह की हरकतों से उनकी पार्टी डरने वाली नहीं है और उनका आंदोलन जारी रहेगा।CJP Abhijeet Dipke: वहीं, हॉल बुकिंग को लेकर लगाए गए इन आरोपों पर फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें: