BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UMANG App Transactions Record: अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर खत्म? UMANG ऐप का बड़ा कमाल, 11 करोड़ लोगों ने जोड़ा भरोसा, लेनदेन पहुंचा 798 करोड़ के पार

UMANG App Transactions Record: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, UMANG प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हुआ है। पिछले तीन वर्षों में 11.66 करोड़ से अधिक लोगों ने इस पर …

(UMANG App Transactions Record/ Image Credit: Screengrab)

(UMANG App Transactions Record/ Image Credit: Screengrab)

Chandrakant Dewangan
Published: 12 Aug 2026 | 4:44 pmModified: 12 Aug 2026 | 4:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. UMANG पर 11.66 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर हुए।
  2. UMANG पर करीब 798 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए।
  3. DigiLocker पर 72.43 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

नई दिल्ली: UMANG App Transactions Record: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, सरकारी सेवाओं को मोबाइल और ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने वाले UMANG प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। पिछले तीन वर्षों में 11.66 करोड़ से अधिक यूजर्स ने UMANG पर रजिस्ट्रेशन किया और करीब 798 करोड़ ट्रांजैक्शन (UMANG App Transactions Record) हुए। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 7 अगस्त 2026 को राज्यसभा में यह जानकारी दी। 31 जुलाई 2026 तक UMANG पर करीब 2,575 सेवाएं उपलब्ध थीं। इनमें 880 केंद्र सरकार और 1,695 राज्य सरकारों की सेवाएं शामिल थीं।

DigiLocker पर भी करोड़ों यूजर्स

डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और जरूरत के समय इस्तेमाल करने के लिए DigiLocker भी लगातार लोकप्रिय हो रहा है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में DigiLocker पर 72.43 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर हुए। इस दौरान करीब 72.86 करोड़ डॉक्यूमेंट एक्सेस ट्रांजैक्शन (UMANG App Transactions Record) किए गए। 31 जुलाई 2026 तक प्लेटफॉर्म पर 5,437 तरह के डॉक्यूमेंट और सेवाएं उपलब्ध थीं। इनमें 661 सेवाएं केंद्र सरकार और 4,776 सेवाएं राज्य सरकारों से जुड़ी थीं।

गांवों तक पहुंचा डिजिटल सिस्टम

ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को डिजिटल सुविधाएं देने के लिए सरकार ने Common Service Centres यानी CSC नेटवर्क का विस्तार किया है। इन केंद्रों पर सरकारी सेवाओं के अलावा बैंकिंग, बीमा, पेंशन, वित्तीय सेवाएं और यूटिलिटी बिल भुगतान जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 30 जून 2026 तक देशभर में ग्राम पंचायत स्तर पर 4,07,122 CSC सक्रिय थे। इनमें 70,069 केंद्र महिला विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर चला रही थीं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।

मिल रहीं सरकारी सेवाएं

सरकार ने जुलाई 2015 में Digital India कार्यक्रम शुरू किया था। इसका मकसद तकनीक के जरिए सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना और नागरिकों को डिजिटल (UMANG App Transactions Record) रूप से सक्षम बनाना है। UMANG और DigiLocker इसी प्रयास का हिस्सा हैं। मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे कई सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। आधार, eSign और API Setu जैसी डिजिटल सुविधाओं से पेपरलेस काम को बढ़ावा मिला है। डिजिटल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सहमति से डॉक्यूमेंट शेयरिंग के कारण सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत भी कम हुई है। सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान और जागरूकता अभियानों के जरिए डिजिटल साक्षरता बढ़ाने पर जोर दे रही है। साथ ही UMANG और DigiLocker पर लगातार नई सेवाएं जोड़ी जा रही हैं और कई भारतीय भाषाओं में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पिछले तीन वर्षों में UMANG पर 11.66 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर हुए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: UMANG App Transaction Record: Are the days of making rounds of government offices over? The UMANG app works wonders winning the trust of 11 crore users, with transaction volume crossing the 798-crore mark.

टेक न्यूज़

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm