Chhattisgarh Sahu Samaj News: ‘शेर और बन्दर’ की कहानी सुनाकर बुरे फंसे पूर्व CM भूपेश बघेल.. साहू समाज ने खोला मोर्चा, होगा बड़ा आंदोलन
Chhattisgarh Sahu Samaj News: डिप्टी सीएम अरुण साव पर टिप्पणी से नाराज साहू समाज, भूपेश बघेल से 10 दिन में माफी की मांग

Chhattisgarh Sahu Samaj News
- साहू समाज ने माफी की मांग
- 10 दिन का अल्टीमेटम
- आंदोलन की चेतावनी
Chhattisgarh Sahu Samaj News: रायपुर। प्रदेश के मौजूदा उप मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के साहू समाज के निशाने अपर आ गए है। छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सभी जिलों में SP को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। समाज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को माफी मंगवाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। यह ज्ञापन डिप्टी CM अरुण साव पर भूपेश बघेल की की गई टिप्पणी के संदर्भ में दिया जाएगा।
5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस
साहू समाज के अध्यक्ष नीरेन्द्र साहू 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ज्ञापन सौंपने के लिए साहू समाज ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। साहू समाज ने कहा है कि, भूपेश बघेल 10 दिनों के अंदर माफी मांगें। यदि भूपेश बघेल अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। साहू समाज ने कहा कि उनके गौरव डिप्टी CM अरुण साव के खिलाफ टिप्पणी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या थी भूपेश बघेल की टिप्पणी?
Chhattisgarh Sahu Samaj News: गौरतलब है कि, पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के लिंगियाडीह में पिछले 37 दिन से चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह बस्ती को तोड़कर जो गार्डन बनाया जा रहा है, उसे लेकर कहा था कि, "क्या मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ वहां घूमने आएंगे।"
इसी तरह भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से करते हुए कहा कि दो साल में केवल 950 मीटर सड़क बन सकी और किसी भी मामले में काम नहीं हो पा रहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि वे डटे रहें, कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। पूर्व सीएम की इसी टिप्पणी के बाद से प्रदेश साहू संघ बघेल के खिलाफ मुखर हो गया है और कार्रवाई की मांग कर रहा है। देखें, क्या कहा था भूपेश बघेल ने
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: डिप्टी सीएम अरुण साव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को साहू समाज ने अपमानजनक बताया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: The Chhattisgarh Sahu community has launched a protest against former CM Bhupesh Baghel.
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm