शह मात The Big Debate: अंबेडकर के नाम.. दिन भर चला संग्राम, विपक्ष ने सरकार पर लगाया आयोजनों के आड़ में छवि सुधारने का आरोप, प्रदेश में कब तक चलेगी श्रेय की राजनीति

Ads

CG Politics News: संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर...पूरे देश के साथ-साथ बीजेपी ने प्रदेश भर कई आयोजन किए।

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • आज संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती है।
  • भीमराव अंबेडकर की जयंती बीजेपी ने प्रदेश भर कई आयोजन किए।
  • रायपुर में CM विष्णु देव साय ने बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण किया।

CG Politics News: रायपुर: संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर…पूरे देश के साथ-साथ बीजेपी ने प्रदेश भर कई आयोजन किए। रायपुर में CM विष्णु देव साय ने बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण किया, बीजेपी ने राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में समरसता भोज किए। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कैबिनेट मंत्री शंकर नगर समरसता भोज में शामिल हुए, (CG Politics News) लेकिन विपक्षी दल कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए इन आयोजनों को कांग्रेस की नकल बताया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा शोषण के ख़िलाफ़ लड़ना अंबेडकर ने सिखाया, कांग्रेस उन्हीं के मार्ग पर है, बाबा साहब के बनाए संविधान के साथ है जबकि BJP देखा-देखी में अम्बेडकर जयंती मना रही है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का आरोप है बीजेपी आयोजनों की आड़ में छवि सुधारने की कोशिश कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर सरकार की तरफ से करारा पलटवार हुआ। (CG Politics News) CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस तो शुरू तो बहुत कुछ किया लेकिन उसे अंजाम तक बीजेपी ने पहुंचाया। मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने तंज कसा कि राहुल गांधी केवल संविधान की बुक रखते हैं लेकिन कभी खोले नहीं हैं..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि इतिहास गवाह है कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया है।

CG Politics News: दलितों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले बाबा साहेब की जयंति पर उनके सिद्धांतों और उनकी विरासत पर अधिकार किसका ये बहस नई नहीं है। (CG Politics News)  वजह बार नहीं उठा आयोजनों को होड़ से इतर, सवाल ये है कि सिद्धातों के पालन में कौन सा दल है जो उनकी राह पर चल रहा है ?

इन्हे भी पढ़ें:-