#SarkarOnIBC24 : माई दंतेश्वरी के दर्शन के साथ भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद, अब तक नहीं हुई कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा, नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज

माई दंतेश्वरी के दर्शन के साथ भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद : BJP sounded the election conch shell with the darshan of Mai Danteshwari

#SarkarOnIBC24 : माई दंतेश्वरी के दर्शन के साथ भाजपा ने किया चुनावी शंखनाद, अब तक नहीं हुई कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा, नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज
Modified Date: March 21, 2024 / 12:15 am IST
Published Date: March 20, 2024 11:18 pm IST

रायपुरः  SarkarOnIBC24 चुनावी जंग में जुबानी खर्च या बयानी तीर ना हों ये कैसे हो सकता है। बुधवार से आम चुनाव के पहले चरण की विधिवत शुरूआत हो चुकी है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ में इकलौती बस्तर सीट पर वोटिंग होगी, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने प्रचार शुरू करते हुए कांग्रेस पर अब तक प्रत्याशी ना उतार पाने पर वार किया तो कांग्रेस ने बीजेपी को ओवरकॉन्फिडेंट बताया।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बीजेपी ने हुंकार भर दी है। दंतेवाड़ा में माई दंतेश्वरी के दर्शन के साथ बीजेपी ने मिशन-24 की शुरूआत की। संगठन और सरकार दोनों ने बस्तर में चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया। पहले दंतेवाड़ा और फिर नारायणपुर में बीजेपी के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनावी माहौल बनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी बीजेपी में शामिल हुए।

Read More : #SarkarOnIBC24 : मध्यप्रदेश में नामांकन के साथ बीजेपी का प्रचार शुरू, कांग्रेस की लिस्ट अब भी अटकी, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कई नेताओं ने साधा निशाना 

SarkarOnIBC24 एक और बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुनावी अभियान की शुरुआत की। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अबतक अपना कैंडिडेट डिक्लियर नहीं कर पाई है, जिसे लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। बस्तर में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं होने के पीछे एक वजह कांग्रेस से पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी की दावेदारी को भी माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस दावा कर रही है कि पार्टी मजबूती और दमदारी से चुनाव लड़ेगी।

टिकट में देरी पर बीजेपी ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ में अब तक कांग्रेस ने सिर्फ 6 सीटों पर टिकट का ऐलान किया है। पांच सीटों पर कैंडिडेट के नामों का ऐलान नहीं हुआ है, जिसे लेकर बीजेपी लगातार तंज कस रही है। मुख्यमंत्री साय ने तो कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे डूबती नैया करार दिया, जिसपर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी काउंटर किया।

Read More : रश्मिका मंदाना ने रचाई शादी? लाल साड़ी, मांग में सिंदूर भरे एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल

पूर्व सीएम बघेल पर ओपी चौधरी ने किया पलटवार

कांग्रेस एक तरफ टिकट को लेकर बीजेपी के निशाने पर है। वहीं महादेव एप में FIR के बाद राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल को लेकर भी मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता खुलकर उनका विरोध कर रहे है। इस बीच भूपेश बघेल का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो अपने कार्यकर्ताओं को ये कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में एकजुट हो जाओ। CM, मंत्री आएंगे तो भी कांग्रेस को नहीं हरा पाएंगे। बयान पर मंत्री ओपी चौधरी ने तंज कसा कि भूपेश बघेल आलाकमान के दबाव में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मन चुनाव लड़ने का नहीं था।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।