#SarkarOnIBC24 : मध्यप्रदेश में नामांकन के साथ बीजेपी का प्रचार शुरू, कांग्रेस की लिस्ट अब भी अटकी, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कई नेताओं ने साधा निशाना

Ads

मध्यप्रदेश में नामांकन के साथ बीजेपी का प्रचार शुरू, कांग्रेस की लिस्ट अब भी अटकीः BJP targets Congress for not releasing its list

  •  
  • Publish Date - March 20, 2024 / 10:56 PM IST,
    Updated On - March 21, 2024 / 12:18 AM IST

SarkarOnIBC24

भोपाल: SarkarOnIBC24 मध्यप्रदेश में चुनावी घमासान के बीच आज से पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लेकिन कांग्रेस के एक तिहाई उम्मीदवार अब भी तय नहीं हो पाए हैं। एक ओर जहां बीजेपी के उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म जमा करने शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकों के बाद भी नाम तय नहीं हो पा रहे हैं। यही वजह है कि बीजेपी के निशाने पर आई कांग्रेस पर मप्र के सीएम मोहन यादव भी हमलावर हैं, जिसपर कांग्रेस इसे लोकतंत्र की लड़ाई करार दे रही है।

Read More : Side Effects of Cannabis: होली में पीते हैं भांग-ठंडाई तो हो जाएं अलर्ट, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान…

SarkarOnIBC24  देश में पहले चरण के चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मप्र की छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, और जबलपुर की 6 सीटों पर आज से नामांकन फॉर्म जमा हो रहे हैं। जहां एक तरफ बीजेपी उम्मीदवार पूरे शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस अब भी मप्र की 29 में से 18 सीटों पर अपना उम्मीदवार भी तय नहीं कर पाई है। यही वजह है कि कांग्रेस लगातार बीजेपी के निशाने पर है।

Read More : रश्मिका मंदाना ने रचाई शादी? लाल साड़ी, मांग में सिंदूर भरे एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल

मुख्यमंत्री मोहन यादव, और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल आज सीधी पहुंचे, जहां बीजेपी उम्मीदवार डॉ. राजेश मिश्रा का नामांकन फॉर्म जमा कराया। सीएम ने पहले फेस में चुनाव वाले, जबलपुर भी पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित किया। जाहिर है बीजेपी ने नॉमिनेशन के साथ धुंआधार प्रचार भी शुरू कर दिया है। उधर बीजेपी के हमले झेल रही कांग्रेस जल्द उम्मीदवार घोषित करने का दावा कर रही है।

दरअसल मप्र के पहले फेस में 6 सीटों पर चुनाव होने हैं। जिसमें से तीन छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी में तो कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार दिये हैं, लेकिन बाकी कि जबलपुर, बालाघाट और शहडोल में कांग्रेस उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। लगातार दिग्गजों के मैदान छोड़ने, और योग्य नेताओं की तलाश में हो रही देरी इसकी मुख्य वजह है। आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी टल गई। अब गुरुवार को एमपी के प्रत्याशियों पर मंथन होगा। ऐसे में जाहिर है कि बीजेपी चुनावी रण में सियासी माइलेज लेती नज़र आ रही है।