Asian Games 2026 Women's Kabaddi | Photo Credit: IBC24
नागोया: Asian Games 2026 Women’s Kabaddi खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने 2018 स्वर्ण पदक विजेता ईरान को एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा में बुधवार को दूसरे ग्रुप मैच में 37.23 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम ने शुरूआती मैच में बांग्लादेश को 42.21 से मात दी थी। (Asian Games 2026) अब भारत का सामना बृहस्पतिवार को जापान से होगा। एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय महिला टीम कबड्डी में तीन स्वर्ण और एक रजत जीत चुकी है।
Asian Games 2026 Women’s Kabaddi आपको बता दें कि भारत और ईरान के बीच पहले हाफ में खासतौर पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ईरान ने शुरुआती बढ़त बनाई, 10-6 के स्कोर पर भारतीय टीम ऑलआउट होने की दहलीज पर थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी पूजा ने बेहतरीन रेड करते हुए दो प्वाइंट अर्जित किए। पूजा की यह रेड मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।
जल्द ही भारतीय टीम ने स्कोर को 11-11 से बराबर कर दिया। हाफ टाइम का अंत होने तक भारत ने 19-15 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ईरान के डिफेंस पर पूरी तरह से हावी नजर आई। हालांकि, ईरान के रेडर ऐनाज जोब्रान की तीन प्वाइंट की सुपर रेड ने टीम को मैच में वापस लाने का काम किया। जिससे मुकाबला फिर से रोमांचक हो गया।
हालांकि, भारत ने मुश्किल हालात में फिर से शानदार खेल दिखाया और मरानी को तीन खिलाड़ियों के साथ ‘सुपर टैकल’ करके 26-21 की बढ़त वापस हासिल कर ली। यह मैच का एक और अहम पल साबित हुआ और इसने ईरान की मैच में वापसी की कोशिशों को आखिरकार रोक दिया।