Raipur South Assembly Elections 2023: कांग्रेस धर्म से जुड़े लोगों के साथ करती है ऐसा अपमान, महंत को दक्षिण से उम्मीदवार बनाए जाने पर बृजमोहन का बड़ा बयान

Raipur South Assembly Elections 2023: कांग्रेस धर्म से जुड़े लोगों के साथ करती है ऐसा अपमान, महंत को दक्षिण से उम्मीदवार बनाए जानें पर बृजमोहन का बड़ा बयान

Raipur South Assembly Elections 2023: कांग्रेस धर्म से जुड़े लोगों के साथ करती है ऐसा अपमान, महंत को दक्षिण से उम्मीदवार बनाए जाने पर बृजमोहन का बड़ा बयान

CG Vidhan Sabha Chunav 2023

Modified Date: October 19, 2023 / 03:38 pm IST
Published Date: October 19, 2023 3:28 pm IST

रायपुर। Raipur South Assembly Elections 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है।अब सभी राजनीतिक पार्टियों अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहे हैं। इसी बीच कल यानी 18 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपने 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें कई नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया गया है। जहां एक ओर रायपुर ग्रामीण से सत्यानाराण शर्मा के बेटे पंकज शर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन बात करें रायपुर दक्षिण की तो कांग्रेस ने गौ सेवा के अध्यक्ष महतं राम सुंदर दास को बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ उतारा है।

Read More: Saranggarh News: साइबर ठगों की नई चालबाजी, सिम एक्टिवेट करने के नाम पर महिला से की लाखों की ठगी

Raipur South Assembly Elections 2023 जिसके बाद बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं महंत रामसुंदर दस का बहुत सम्मान करता हूं। कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है उसका भी स्वागत करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि वो जांजगीर चांपा से तैयारी करते रहें और उन्हें दक्षिण से टिकट दे दिया गया है ये उनके साथ धोखा और अन्याय है।

Read More: World Cup 2023: भारतीय टीम खटखटाएगी सेमीफाइनल का दरवाजा? आज होगा फैसला, देखें पूरा समीकरण 

बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म से जुड़े लोगों का ऐसा ही अपमान करती है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।