UP Murder News: नशे के लिए पैसे नहीं दी मां, तो कलयुगी बेटे ने कर दिया ये कांड, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
UP Murder News: नशे के लिए पैसे नहीं दी मां, तो कलयुगी बेटे ने कर दिया ये कांड, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
UP Murder News | Photo Credit: IBC24
- नशेड़ी बेटे ने की मां की हत्या
- धारदार हथियार से मां की हत्या
- मामूली सी बात पर हुआ था विवाद
महोबा: UP Murder News उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
कुल्हाड़ी से किया हमला
UP Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुलपहाड़ क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
आरोपी हिरासत में
कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिरुद्ध कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की शाम नशे के लिए रुपए न देने पर सोहन सिंह यादव ने अपनी मां मूला देवी (51) पर कुल्हाड़ी से कई वार किये जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सोहन के बड़े भाई मोहन सिंह यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Barwani Crime News: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ ऐसी हरकत करता था पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- Vande Bharat: दंतेश्वरी माई से सड़क के लिए अर्जी, बढ़ी सियासी गर्मी, 21 साल से अधूरी सड़क को पूरी करने की मांग, जानिए मन्नत पर क्यों आमने-सामने आई भाजपा-कांग्रेस?
- Edible Oil Cheaper: देश भर में सस्ता होगा खाने का तेल? त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी, आम आदमी को मिल सकती है राहत

Facebook


