CG Assembly Election 2023: अब फोन उठाते ही हैलो नहीं बल्कि कहेंगे ‘हैप्पी वोटिंग’.. जाने निर्वाचन आयोग किस तरह कर रहा मतदान के लिए जागरूक

चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुए जागरुक्ता कार्यक्रम में रायपुर जिले के निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने व्यापारियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई।

CG Assembly Election 2023: अब फोन उठाते ही हैलो नहीं बल्कि कहेंगे ‘हैप्पी वोटिंग’.. जाने निर्वाचन आयोग किस तरह कर रहा मतदान के लिए जागरूक

CG Vidhan Sabha Chunav 2023

Modified Date: November 1, 2023 / 04:50 pm IST
Published Date: November 1, 2023 4:50 pm IST

रायपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार व्यापारी वर्ग भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहता है। लिहाजा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मतदाता जागरूकता अभियान’’पहले मतदान फिर दुकान’’ शुरु किया है। इस अभियान के तहत व्यापारियों से अधिक से अधिक मतदान में हिस्सा लेने की अपील की जा रही है।

BJP Bhavna Bohra News: पार्टी से पहले उम्मीदवार ने जारी किया संकल्प पत्र.. कॉलेज स्टूडेंट को मुफ्त बस सेवा तो स्वसहायता समूहो के लिए भवन भी..

चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुए जागरुक्ता कार्यक्रम में रायपुर जिले के निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने व्यापारियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई। कलेक्टर ने व्यापारियों को इस अभियान के लिए बधाई एवं शुभकामना दी। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी के मुताबिक ’’पहले मतदान फिर दुकान’’ अभियान को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारियों को हैप्पी वोटिंग कैंपेन चलाने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत मतदान से तीन दिन पहले से रोज सुबह मैसेज और फोन कॉल्स में हेलों हाय बोलने के बजाए हैप्पी वोटिंग बोलेंगे।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown