Swine Flu Infection In Durg : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! इस ज़िले में 13 मरीज मिले, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक 13 मामले सामने आए हैं। भिलाई और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और लोगों को बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई है।
Swine Flu Infection In Durg
- दुर्ग में अब तक स्वाइन फ्लू के 13 मामले सामने आए
- भिलाई और दुर्ग के अस्पतालों में मरीजों का इलाज जारी
- स्वास्थ्य विभाग ने मास्क, हाथों की सफाई और समय पर जांच की दी सलाह
दुर्ग : Swine Flu Infection In Durg : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखते हुए सर्विलांस अधिकारी ने आम जनता के लिए विशेष सतर्कता एडवाइजरी जारी की है।
13 स्वाइन फ्लू पीड़ितों का इलाज जारी
भिलाई और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती सभी 13 स्वाइन फ्लू पीड़ितों का इलाज जारी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और जिला सर्विलांस अधिकारी ने संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर लोग इसे सामान्य सर्दी-जुकाम न समझें और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराएं।
आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन ने आम लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, हाथों की सफाई का ध्यान रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लेने की सख्त हिदायत दी है।Swine Flu Case in CGस्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।
ये भी पढ़ें
- MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


