CG Pensioners DR Hike: छत्तीसगढ़ में पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी, अब इस दर से किया जाएगा भुगतान, मिलेगा इतने महीनों का एरियर भी
छत्तीसगढ़ में पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी, अब इस दर से किया जाएगा भुगतान, Pensioners Dearness Relief Increased in Chhattisgarh
रायपुर: Pensioners Dearness Relief Increased छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों के पेंशनरों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दिया जाएगा। पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 1 जनवरी 2026 से इसका लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को महंगाई राहत में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है।
Pensioners Dearness Relief Increased नगरीय प्रशासन विभाग ने 1 सितम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को इस अवधि में 55 प्रतिशत तथा छटवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 252 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें
- CG Culture in School Syllabus: छत्तीसगढ़ में 6 से 12वीं तक की किताबों में जुड़ने जा रहा नया सब्जेक्ट, अब ये विषय भी होंगे पाठ्यक्रम का हिस्सा, जानिए
- Chhattisgarh Me Kahan Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त तक इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, पढ़ें IMD की चेतावनी
- MP Teacher Bharti Protest: भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ी, राजधानी में उग्र हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, जानें क्या है उनकी मांगे?

Facebook


