रायपुर। CG BJP protest tomorrow: बीजेपी ने आदिवासी आरक्षण में कटौती का मामला लेकर मोर्चा खोल दिया है। आदिवासी आरक्षण 32% से घटाकर 20% होने पर विरोध जताया है। इसे लेकर भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा 9 नवंबर को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में चक्काजाम करेगा। BJP आदिवासी नेताओं के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर की जिम्मेदारी नंदकुमार साय को दी गई है। रायपुर में लालपुर चौक में चक्काजाम किया जाएगा।