BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Dulha Dulhan News: अपने ही बारात में दूल्हे ने किया कांड, देखकर ठनका दुल्हन का माथा, बीच मंडप पर उठाया ये कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

CG Dulha Dulhan News: अपने ही बारात में दूल्हे ने किया कांड, देखकर ठनका दुल्हन का माथा, बीच मंडप पर उठाया ये कदम, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

CG Dulha Dulhan News

CG Dulha Dulhan News

Dageshwar Dewangan
Published: 29 Apr 2026 | 4:04 pmModified: 29 Apr 2026 | 4:04 pm
HIGHLIGHTS
  1. दुल्हन ने नशे में दूल्हे को देखकर शादी से इनकार किया
  2. मंडप में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ
  3. बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई

बलौदाबाजार: CG Dulha Dulhan News देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और अलग-अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। ऐसे में इस सीजन में कई प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है। कई बाद दुल्हन शादी से इनकार कर देती है तो कही देखा जाता है कि दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से सामने आया है, जहां सात फेरे से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे को बारात बिना दुल्हन के ही ले जाना पड़ा।

CG Dulha Dulhan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक तय तारीख के 27 अप्रैल को बारात भी पूरे धूमधाम से पहुंची, डीजे की धुन, नाचते-गाते बाराती, हर तरफ बस जश्न ही जश्न था। लेकिन ये खुशियां ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। जैसे ही दूल्हा द्वार-चार की रस्म के लिए गाड़ी से उतरा। उसकी हालत देख सबके होश उड़ गए। दूल्हा शराब के नशे में इतना धुत था कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसी पल, एक रिश्ते की नींव हिल गई। जब ये बात दुल्हन सुनीता तक पहुंची, तो उसने एक साहसी फैसला लिया। उसने साफ शब्दों में कह दिया— “मैं इस शराबी से शादी नहीं करूंगी।” ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन ये सिर्फ एक लड़की का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान का फैसला था। परिवार ने भी बेटी का साथ दिया।

दुल्हन के इस फैसले के बाद हर कोई सन्न रह गया। इधर शादी से मना करने पर दूल्हा का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह शांत कराया। वहीं दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ये घटना सिर्फ एक टूटी शादी की कहानी नहीं है। ये एक संदेश है— शादी जैसे बड़े फैसले में सच, जिम्मेदारी और समझदारी कितनी जरूरी है। नशा। सिर्फ सेहत ही नहीं बिगाड़ता। ये रिश्तों को भी तोड़ देता है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: दूल्हा शराब के नशे में था, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bride Refuses to Marry After Seeing Groom Drunk

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm