Durg Janpad CEO Suspended: “तेरे को जो करना है कर ले”… भाजपा नेता से विवाद करने वाले जनपद CEO निलंबित, सीए साय बोले- जनता से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Durg Janpad CEO Suspended: भाजपा मंडल महामंत्री से दुर्व्यवहार के मामले में दुर्ग जनपद CEO रूपेश कुमार पांडे को निलंबित कर दिया गया है।

Durg Janpad CEO Suspended: “तेरे को जो करना है कर ले”… भाजपा नेता से विवाद करने वाले जनपद CEO निलंबित, सीए साय बोले- जनता से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Durg Janpad CEO Suspended /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 1, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: June 1, 2026 1:55 pm IST

Durg Janpad CEO Suspended: राज्य सरकार ने सुशासन तिहार में लापरवाही और दुर्व्यवहार पर बड़ी करवाई करते हुए दुर्ग जनपद सीईओ रुपेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर ये कड़ा एक्शन लिया गया है। घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री साय ने मामले का संज्ञान लिया था। वही, दुर्ग संभागायुक्त ने जनपद सीईओ के निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया है।

दरअसल, 30 मई को जिला कलेक्टर ने रूपेश पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल महेंद्र कुमार जांगड़े को जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जनता जनार्दन सर्वोपरि है। शासन में जनता जनार्दन सर्वोपरि है, जनप्रतिनिधि-अधिकारी जन सेवक हैं। जनता जनार्दन से अशिष्ट व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छतीसगढ़ की देवतुल्य जनता के सम्मान, विश्वास और अधिकार के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। जो अधिकारी- कर्मचारी जनसेवा के बजाय अहंकार का प्रदर्शन करेंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा मंडल महामंत्री से हुआ था विवाद

आपको बता दें कि 29 मई को दुर्ग में आयोजित सुशासन तिहार में सीईओ रूपेश पांडे का भाजपा मंडल महामंत्री से जमकर विवाद हुआ था। जिसके बाद तीखी बहस होने लगी। इस दौरान जनपद सीईओ ने भाजपा कार्यकर्ता को उंगली दिखाते हुए कहा था, तेरे को जो करना है कर ले। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद थे।

 

 

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.