UPI Rule Change: UPI यूजर्स के लिए आज से नया नियम लागू! सिस्टम में आया ऐसा बदलाव जो सीधे आपके फायदे से जुड़ा है! जानिए क्या बदला?

UPI Rule Change: 1 जून से UPI पेमेंट सिस्टम में नया बदलाव लागू हो गया है। अब QR कोड स्कैन करने पर भुगतान प्राप्त करने वाले व्यक्ति का असली नाम दिखाई देगा। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाना और यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड और धोखाधड़ी से बचाना है।

UPI Rule Change: UPI यूजर्स के लिए आज से नया नियम लागू! सिस्टम में आया ऐसा बदलाव जो सीधे आपके फायदे से जुड़ा है! जानिए क्या बदला?

(UPI Rule Change/ Image Credit: Paytm)

Modified Date: June 1, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: June 1, 2026 11:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 जून 2026 से UPI पेमेंट सिस्टम में नया नियम लागू हो गया है।
  • QR कोड स्कैन करने पर अब असली बैंक अकाउंट होल्डर का नाम दिखेगा।
  • पहले यूजर्स को केवल दुकान या QR नाम दिखाई देता था, जिससे कन्फ्यूजन होता था।

नई दिल्ली: UPI Rule Change 01 June 2026: यूपीआई पेमेंट सिस्टम में 01 जून 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब जब भी कोई यूजर QR कोड स्कैन करके पेमेंट करेगा तो उसे पैसे प्राप्त करने वाले बैंक अकाउंट होल्डर का असली नाम दिखाई देगा। पहले कई बार स्कीन पर सिर्फ दुकान या QR कोड से जुड़ा नाम दिखता था। जिससे लोगों को कन्फ्यूजन हो जाता था।

पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने की पहल

इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को अधिक सुरक्षित बनाना है। पिछले कुछ वर्षों में फर्जी QR कोड और गलत पहचान के जरिए धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। कई लोग गलती से गलत अकाउंट में पैसे भेज देते थे। अब यह बदलाव यूजर्स को ट्रांजैक्शन से पहले सही नाम देखकर पुष्टि करने में मदद करेगा।

ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

इस बदलाव से आम ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। अब पेमेंट करते समय उन्हें साफ दिखाई देगा कि पैसा किसके अकाउंट में जा रहा है। इससे गलत ट्रांजैक्शन की संभावना कम होगी और फर्जी QR कोड से होने वाली धोखाधड़ी पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। कुल मिलाकर UPI सिस्टम पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगा।

व्यापारियों और दुकानदारों पर असर

हालांकि इस नियम का असर कुछ व्यापारियों पर भी पड़ सकता है। कई बार दुकानों का नाम और बैंक अकाउंट होल्डर का नाम अलग होता है। ऐसे में ग्राहक अगर असली नाम देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं तो पेमेंट करने में हिचकिचा सकते हैं। इसलिए अब व्यापारियों को अपने बैंक अकाउंट और बिजनेस नाम को बेहतर तरीके से मैनेज करना होगा ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।