BSNL JTO Vacancy 2026: BSNL में JTO पदों पर निकली बड़ी भर्ती! क्या आप एलिजिबल हैं या नहीं? आवेदन से पहले जान लें योग्यता की शर्तें, वरना बड़ा मौका हाथ से निकल जाएगा!
BSNL JTO Vacancy 2026: BSNL देश की प्रमुख सरकारी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। जहां नौकरी पाने की चाह कई युवाओं की होती है। JTO भर्ती 2026 ऐसे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और बेहतर भविष्य की तलाश में है।
(BSNL JTO Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)
- BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के 100 पदों पर भर्ती निकाली है।
- आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक चलेगी।
- चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देशभर के BSNL सर्किलों में होगी।
नई दिल्ली: BSNL JTO Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका माना जा रहा है जो टेलीकॉम सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
कुल पद और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को देशभर के अलग-अलग BSNL सर्किलों में पोस्टिंग दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
BSNL JTO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट https://bsnl.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि फॉर्म भरते समय कोई परेशानी न हो।
योग्यता और पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई, बीटेक या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। इसमें टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस, IT, रेडियो और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी ब्रांच के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्प्यूटर साइंस में एमएससी और संबंधित विषय में एमटेक करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
आयु सीमा और छूट
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी। OBC (NCL) उम्मीदवारों को 3 साल, SC/ST को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 से 15 साल तक की छूट मिलेगी। BSNL कर्मचारियों के लिए भी अलग नियम लागू किए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- UPI Rule Change: UPI यूजर्स के लिए आज से नया नियम लागू! सिस्टम में आया ऐसा बदलाव जो सीधे आपके फायदे से जुड़ा है! जानिए क्या बदला?
- Delhi Education Ministry Fire Video: राजधानी के शिक्षा मंत्रालय ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर… मची भगदड़
- Damoh Sanjivani Hospital Fake Doctor Case : फर्जी डॉक्टर भर्ती कांड में बड़ा एक्शन! भोपाल से 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख की संपत्ति जब्त,अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

Facebook


