CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 10वीं पास युवाओं के लिए निकली नौकरी, 140 पदों पर होगी बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन /image: AI Generated
- मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती
- 10वीं-12वीं पास को भी मौका
- 22 सितंबर को रोजगार मेला
मुंगेली। CG Job Vacancy 2026 Latest News: अगर आप छत्तीसगढ़ से है और नौकरी की तलाश कर रहे है, तो ये खबर आपके लिए ही है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। 140 पदों पर भर्ती के लिए आज रोजगार मेला लगाया जा रहा है, जिसमें इच्छुक युवा शामिल हो सकते है। यहां जानिए नौकरी से जुड़ी सभी डिटेल्स।
3 बजे तक आयोजित होगा रोजगार मेला
जिले के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले (Mungeli Job Fair 2026) का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला (CG Rojgar Mela) जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती (Chhattisgarh Job Vacancy) की जाएगी।
10वीं-12वीं पास को भी मौका
private job in chhattisgarh 12th pass फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इसी प्रकार सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण तथा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। (Private Job Vacancy) रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती
इस प्रकार रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e-Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Land Registry Latest News: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर, राजधानी में खुलेंगे 7 और नए कार्यालय, अब कलेक्टोरेट के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- Chhattisgarh Holiday 25 September: छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर को रहेगी छुट्टी, हो गया सरकारी अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Kailash Vijayvargiya Viral Video: ‘संध्या दीदी की भी ज़रा चौड़ाई बढ़ गई, थोड़ी सी’, महिला पार्षद पर टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, वीडियो वायरल

Facebook


