CG School Holiday List 2026: हो गया ऐलान, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन में इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

CG School Holiday List 2026: हो गया ऐलान, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन में इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

CG School Holiday List 2026: हो गया ऐलान, दशहरा, दीपावली और शीतकालीन में इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

CG School Holiday List 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: September 22, 2026 / 06:59 am IST
Published Date: September 22, 2026 6:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान
  • कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित
  • दशहरा-दिवाली पर बंपर छुट्टी

रायपुर: CG School Holiday List 2026 अगले महीने से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। आने वाले महीने में दशहरा, दिवाली का त्योहार पढ़ने वाला है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अभी से ही इस साल के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। (Chhattisgarh School Holidays 2026) स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा पर 5 दिन, दीपावली पर 5 दिन और शीतकालीन पर भी 5 दिनों के अवकाश का ऐलान किया गया हैं। यानी जारी सूची में कुल 15 दिनों की छुट्टी घोषित कर दी है। (CG School Holiday List 2026)

दशहरा-दिवाली पर बंपर छुट्टी (Dussehra-Diwali Holidays)

CG School Holiday List 2026 छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बार दशहरा में पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। यानी अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर तक रहेगा। (School Holiday List 2026) इसके अलावा दिवाली पर भी पांच दिनों की छुट्टी (Diwali Holidays 2026) का ऐलान किया है। यानी 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक छुट्टी दी गई है।

शीतकालीन अवकाश

वहीं, शीतकालीन पर भी 5 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं। यह अवकाश 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं।

पिछले साल 18 दिन का था अवकाश

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिन का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी। इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि 2026 में यह घटकर 15 दिन हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।