Attack on Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, काफिले की गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, यहां के PCC चीफ भी थे साथ में..

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला, काफिले की गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, Attack on former Chief Minister Bhupesh Baghel

Attack on Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, काफिले की गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, यहां के PCC चीफ भी थे साथ में..
Modified Date: September 21, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: September 21, 2026 10:30 pm IST

गुवाहाटीः Attack on Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार को जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। बघेल नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान आसामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। इस दौरान उनके साथ सांसद गौरव गोगोई और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई भी थे। फिलहाल दोनों नेता सुरक्षित बताएं जा रहे हैं। इससे पहले पंजाब प्रभारी रहते पंजाब में भी बघेल पर हमला हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना नागांव लोकसभा अंतर्गत समागुड़ी के बरमा इलाके का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीजेपी समर्थक बाराम बाजार में कांग्रेस नेताओं को काले झंडे दिखाने के लिए जमा हुए थे। जब करीब 30 से 40 कांग्रेस कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर वहां से गुजरे तो ‘गौरव गोगोई गो बैक’, ‘कांग्रेस गो बैक’ और ‘रकीबुल गो बैक’ के नारे लगाए गए, जिससे तनाव फैल गया। जनसभा खत्म होने के बाद जब कांग्रेस का काफिला उसी रास्ते से वापस लौटा तो संदिग्ध बीजेपी समर्थकों ने उनके वाहनों पर जमकर पथराव कर दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी लाठियां लेकर मौके पर लौट आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके।

गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Attack on Bhupesh Baghel गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वह और भूपेश बघेल नागांव में एक चुनावी रैली के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार को निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पहले से जानकारी दी गई थी, लेकिन स्थिति को बिगड़ने दिया गया। गोगोई ने कहा कि हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। उनके मुताबिक, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव मनोज चौहान भी घटना में घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी पर हमला हुआ, उसमें भूपेश बघेल, वह स्वयं और कांग्रेस उम्मीदवार सिबामनी बोरा सवार थे।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।