CG Murder News : 11 लोगों मौत से दहला छत्तीसगढ़, यहां मिली युवक और महिला की लाश, हर तरफ खौफ का माहौल

Ads

CG Murder News : 11 लोगों मौत से दहला छत्तीसगढ़, यहां मिली युवक और महिला की लाश, हर तरफ खौफ का माहौल

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 03:15 PM IST

रायपुर। CG Murder News : प्रदेश में एक बार फिर अपराध का ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। यहां आए दिन अलग अलग जिलों से रोजना हत्या, चाकूबाजी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। दो दिनों के अंदर अलग अलग हिस्सों से 6 लोगों की हत्या हो चुकी है। वहीं आज मोहला-मानपुर सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। इससे पहले बालोद में एक युवक और महिला की लाश मिली है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पत्थलगांव में मां की हत्या

ताजा मामला पत्थलगांव के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने मां को फावड़े से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है।

दुर्ग जिले में दो लोगों की हत्या

इससे पहले दुर्ग जिले में अलग अलग जगहों से दो लोगों की हत्या (CG Murder News) हो गई है। पहला मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। जहां आपसी रंजिश के चलते आरोपी ने टंगिया से युवक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन फिर सुबह दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सुनसान इलाके में मिला युवक का शव

वहीं जेवरा सिरसा पुलिस चौंकी पत्थर से कुचलकर एक युवक को मौत (CG Murder News) के घाट उतार दी है। दरअसल, यहां घर के पीछे सुनसान इलाके में युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान नारायण निषाद बेमेतरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। इसी बीच उनकी हत्या कर सुनसान इलाके में शव को फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दंतेवाड़ा में मां की हत्या

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में बेटे ने अपनी ही मां की हत्या (CG Murder News) कर दी। बताया जा रहा कि झाड़फूंक करने को लेकर मां और बेटे के ​बीच विवाद हुआ था। इसी बीच सनकी बेटे ने धारदार हथियार से मां को मौत के घाट उतार दिया।

आरक्षक की पत्नी-बच्चे की हत्या

इसके अलाव दुर्ग के स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और क्रूर हत्या (CG Murder News) का मामला सामने आया है। जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां शनिवार को 25 वर्षीय सरोजनी भारद्वाज नाम की महिला ने अपने कथित प्रेमी की पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में माँ समेत 8 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दो बेटियाँ घायल हैं। घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच दुर्ग के कातुलबोर्ड स्थित STF कॉलोनी में हुई। आरोपी सरोजनी मूल रूप से जांजगीर-चांपा की रहने वाली है और दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहती थी।

सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

प्रदेश के मोहला-मानपुर के खड़गांव थाना क्षेत्र में ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसा बीटेझर और पैंदुर के बीच हुआ है। दुर्घटना इतना भयानक था कि 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है।

बालोद में मिली युवक और महिला की लाश

पूरा मामला बालोद के पाकुरभाट गांव की है, जहां युवक और महिला का शव खेत में अलग-अलग पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलते मिला है। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक अविवाहित था, वहीं महिला शादीशुदा थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है।

यहां मिला लिपिक का शव

जांजगीर चांपा जिले में लापता लिपिक रामकुमार निर्मलकर की लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है, मिली जानकारी के अनुसार, लिपिक 13 अप्रैल को नहाने घर से निकला था, तालाब के पास साइकिल और घर से ले गए कपड़े मिले थे। आसपास काफी खोजबीन के बाद जब लिपिक का कहीं पता नहीं चला तब परिजनों ने मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं आज 26 अप्रैल को उनकी सड़ी गली लाश मिली है। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए है, जिससे मामला हत्या का लगा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार निर्मलकर भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत है।

 

ये भी पढ़ें