PM Modi Bengal Visit/Image Credit: IBC24.in
PM Modi Bengal Visit: कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों में दो रैलियों को संबोधित करेंगे और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से कोलकाता में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पहली रैली उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर होगी, जो मतुआ समुदाय का गढ़ है। (PM Modi Bengal Visit) इसके बाद वे हुगली जिले का दौरा करेंगे जहां वह अपराह्न करीब तीन बजकर 45 मिनट पर हरिपाल क्षेत्र में एक और रैली करेंगे।
भाजपा नेता ने बताया कि शाम को मोदी कोलकाता में एक भव्य रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रोड शो बी.के.पाल एवेन्यू से शुरू होकर खन्ना क्रॉसिंग पर समाप्त होगा और कोलकाता के उत्तरी हिस्सों से होकर गुजरेगा। यह रोड शो शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू होगा जिसके शाम साढ़े सात बजे तक समाप्त होने की संभावना है। (PM Modi Bengal Visit) रोड शो के कारण इसके मार्ग में आने वाले कई क्षेत्रों में यातायात बाधित होने की आशंका है।
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को 152 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए पहले चरण के मतदान में 91.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शेष 142 सीट पर दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा जहां निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। (PM Modi Bengal Visit) पीएम मोदी ने हाल के हफ्तों में राज्य के कई दौरे किए हैं, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी जमीनी स्तर पर पार्टी के चुनाव प्रचार की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-