Bilaspur Murder News: रात में प्लॉट की रखवाली करने गया था किसान, सुबह मिला इस हाल में, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
Bilaspur Murder News: रात में प्लॉट की रखवाली करने गया था किसान, सुबह मिला इस हाल में, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Bilaspur Murder News
बिलासपुर: Bilaspur Murder News कड़े कानून के बाद भी प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक दिन अलग अलग जिले से हत्या चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। लगातार अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
Bilaspur Murder News जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के पकरिया का है। दरअसल, किसान रात में प्लॉट की रखवाली करने के लिए गया हुआ था। जिसके बाद आज सुबह उसकी लाश प्लॉट में ही मिली। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस अब घटना स्थल पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है।
रात में गया था प्लॉट की रखवाली करने
आपको बता दें कि पकरिया निवासी किसान मनोहर जोशी जिनका गांव में ही खेत है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह कल रात में भी वो अपने घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने के लिए गया था। लेकिन देर सुबह तक जब वो वापस नहीं आए तो परिजनों ने वहां जाकर देखा तो वहां पर किसान की लाश पड़ी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि किसान की हत्या पंप के तार से गलादबाकर की गई है। क्योंकि किसान के गले में पंप का वायर लपटा हुआ है।
घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस की टीम अब मौके पर घटना स्थल पहुंची हुई है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। इधर घटना को लेकर इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। लगातार सवाल उठ रहा है कि आखिर किसान की हत्या किस वजह से हुई है?
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Murder News: Farmer murdered in Bilaspur
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am