CG New SP Appointments: जितेंद्र शुक्ला को कोरबा पुलिस की कमान.. तीन और जिलों में नए SP-ASP अपॉइंट

CG New SP Appointments जितेंद्र शुक्ला को कोरबा पुलिस की कमान.. तीन और जिलों में नए SP-ASP अपॉइंट

CG New SP Appointments: जितेंद्र शुक्ला को कोरबा पुलिस की कमान.. तीन और जिलों में नए SP-ASP अपॉइंट

CG New SP Appointments

Modified Date: October 13, 2023 / 07:12 pm IST
Published Date: October 13, 2023 6:55 pm IST

रायपुर: गृह विभाग ने तीन अलग-अलग जिलों से हटाए गए पुलिस अफसरों की जगह नए अधिकारीयों को अपॉइंट कर दिया है। जिन जिलों में नई नियुक्तियां हुई है उनमें दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर शामिल है।

भूपेश को देखकर उन्हे जोगी याद आते हैं….जानें पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने क्यों कही ये बात 

जारी आदेश के मुताबिक़ रामगोपाल गर्ग दुर्ग, मोहित गर्ग राजनांदगांव और जितेंद्र शुक्ला कोरबा के नए एसपी बनाये गये है। इसी तरह रापुसे अफसर अभिषेक कुमार झा को दुर्ग और अर्चना झा को बिलासपुर को नया एएसपी नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जिलों के कलेक्टर और एसपी को पद से हटा दिया था जिसके बाद उन्हें मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया था। आयोग ने खाली जगहों पर नई नियुक्तियों के लिए नामों का पेनल मांगा था।

Gwalior News: सरपंच की हत्या करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, 2 शूटर्स सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

आयोग ने बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजीव झा और जांजगीर के जिलाधीश तारणप्रकाश सिन्हा को पद से हटाते हुए उन्हें चुनावी कामकाज से पृथक कर दिया गया था। इसी तरह रायगढ़ के एसपी अभिषेक मीणा, कोरबा के पुलिस अधीक्षक उदयकिरण और दुर्ग के पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा को आयोग ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। अब उन्ही की जगह यह नई नियुक्तियां हुई है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown