CG me Barish Kab Hogi: छाता और रेनकोट कर ले तैयार! छत्तीसगढ़ में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जताई संभावना

CG me Barish Kab Hogi: छाता और रेनकोट कर ले तैयार, छत्तीसगढ़ में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जताई संभावना

CG me Barish Kab Hogi: छाता और रेनकोट कर ले तैयार! छत्तीसगढ़ में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जताई संभावना

CG me Barish Kab Hogi | Photo Credit: AI

Modified Date: August 21, 2026 / 07:29 am IST
Published Date: August 21, 2026 7:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
  • कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाएं
  • 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर: CG me Barish Kab Hogi देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मानसून पिछले कुछ दिनों से एक्टिव नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।

कई जिलों में बारिश

CG me Barish Kab Hogi मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिसें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिला शामिल है।

कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें (Chhattisgarh Rain Alert)

कोरबा में 818 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

CG Me Barish Ka Alert कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

सक्ती में 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 19 अगस्त 2026 तक 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 13.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 688.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 608.1, मालखरौदा में 902.4, डभरा में 816.7, नया बाराद्वार में 842.0, अड़भार में 756.9, हसौद में 698.7, चंद्रपुर में 914.8, एवं भोथिया में 780.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 8.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 9.4, मालखरौदा में 13.6, डभरा में 12.7, नया बाराद्वार में 12.0, अड़भार में 13.4, हसौद में 11.4, चंद्रपुर में 23.8, एवं भोथिया में 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

रायगढ़ में 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 30.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 934.6 मिली मीटर, पुसौर में 776, खरसिया में 666.2, घरघोड़ा में 617.7, तमनार में 1086, लैलूंगा में 654.4, मुकडेगा में 608.3, धरमजयगढ़ में 522.2, छाल में 960 एवं कापू में 1063.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।