CG SI Bharti 2018 Result: खत्म हुआ इंतजार, छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट जारी, अपना परिणाम देखने यहां क्लिक करें अभ्यर्थी
खत्म हुआ इंतजार, छत्तीसगढ़ एसआई भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट जारी, CG SI Bharti 2018 Result Latest Update: Government released result of Chhattisgarh SI Recruitment Exam 2018

CG SI Bharti 2018 Result
रायपुरः CG SI Bharti 2018 Result छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब आखिरकार खुशखबरी आ गई है। सरकार ने दिवाली से पहले SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 959 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। तब से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
CG SI Bharti 2018 Result दरअसल, 2018 में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सब इंस्पेक्टर अंगुल चिन्ह, सब इंस्पेक्टर प्रश्नाधीन दस्तावेज, सब इंस्पेक्टर रेडियो के 655 पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इस बीच सरकार बदल गई और राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई। इस बीच भर्ती परीक्षा स्थगित रही अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पद बढ़ाकर 975 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली। 2021 में निकली भर्ती के लिए 29 जनवरी 2023 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित हुई। फिर 26 मई से 29 मई 2023 तक मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। 18 से 30 जुलाई 2023 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन हुआ। 17 अगस्त से आठ सितंबर तक इंटरव्यू का आयोजन हुआ था। लंबे समय से रिजल्ट जारी नहीं होने के बाद अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बीतें दिनों हाईकोर्ट ने इसी से संबंधित याचिका पर सुनवाई की थी। सरकार ने रिजल्ट जारी करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था। अब आखिरकार सरकार ने रिजल्ट जारी कर दिया है।
गृहमंत्री के बंगले का किया था घेराव
परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से नाराज छत्तीसगढ़ SI भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले तक पहुंच गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात करने पर अड़ गए थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात नहीं होने पर वहीं रात गुजारी थीं।
SI अभ्यर्थियों को दीवाली का तोहफा, SI भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट जारी... #Raipur #Chhattisgarh #CGNews #SIBharti #BreakingNews https://t.co/dxQQ3ifnww
— IBC24 News (@IBC24News) October 28, 2024
देखें अपना परिणाम
Final Result 24-10-24 Upload by Deepak Sahu on Scribd
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG SI Bharti 2018 Result Latest Update: Government released result of Chhattisgarh SI Recruitment Exam 2018
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am