शह मात The Big Debate: विधायकों की खुली फटकार.. जारी है सुशासन तिहार… लोगों को बेहतर सुविधा मिलने का दावा, क्या जनप्रतिनिधियों के उग्र तेवर से होगा जमीनी बदलाव?

Ads

CG Sushasan Tihar 2026 News: प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान देने बीजेपी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि खुद शिविरों का रुख कर रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 11:47 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 11:47 PM IST

CG Sushasan Tihar 2026 News| Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में सुशासन तिहार शुरू हो चुका है।
  • जनप्रतिनिधि खुद समाधान शिविरों का रुख कर रहे हैं।
  • सत्तापक्ष के नेता मंच पर अधिकारियों को फटकारते नजर आए।

CG Sushasan Tihar 2026 News: रायपुर: प्रदेश में सुशासन तिहार शुरू हो चुका है। प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान देने बीजेपी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि खुद समाधान शिविरों का रुख कर रहे हैं, अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसी दौरान कई जगहों पर सत्तापक्ष के नेता, मंच पर अधिकारियों को फटकारते नजर आए।

2 मंच से नेताओं के गरजने का कारण पूछने पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, विष्णु सरकार में सुशासन है, तो सुदर्शन भी है। (CG Sushasan Tihar 2026 News) साथ ही दावा किया कि सुशासन तिहार को लोगों का बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है।

3 इधर, सत्तापक्ष के दावे से उलट, विपक्ष ने सुशासन तिहार के औचित्य पर सवाल उठाए हैं। (CG Sushasan Tihar 2026 News) पूर्व डिप्टी CM टी.एस. सिंहदेव ने कहा इन शिविरों से समाधान नहीं मिलता,जबकि पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसा कि अपनी नाकामी छिपाने मंच से अधिकारियों को डांटना-फटकारने से कोई लाभ नहीं मिलेगा।

सवाल ये भी मंच पर जनता के सामने अफसरों को फटकार की बार-बार नौबत क्यों बनती है, क्या ये अपनी इमेज चमकाने के लिए है। भला इन जन शिकायत निवारण शिविरों से विपक्ष को आपत्ति क्यों है जबकि वो भी ऐसे ही अभियान चलाते रहे हैं?सवाल ये कि क्या वाकई सुशासन तिहारों से जनता को कोई लाभ नहीं?

इन्हे भी पढ़ें:-