Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग में भारत को बड़ा नुकसान, फायरिंग की चपेट में आया ये जहाज, 1 की मौत, इतने बचाए गए

Iran America War Update: ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में बीती रात हुई फायरिंग के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया।

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग में भारत को बड़ा नुकसान, फायरिंग की चपेट में आया ये जहाज, 1 की मौत, इतने बचाए गए

indian ship/ image osurce: sentdefender x handle

Modified Date: May 8, 2026 / 11:25 pm IST
Published Date: May 8, 2026 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हॉर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा
  • भारतीय क्रू की मौत हुई
  • 17 लोग सुरक्षित बचाए गए

Iran America War Update: ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में बीती रात हुई फायरिंग के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया। यह जहाज गुजरात के द्वारका जिले के सलाया क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे मछुआरा समाज और तटीय इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

Iran America War: भारतीय क्रू अल्ताफ तालब केर की मौत हो गई

हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम कर रहे भारतीय क्रू अल्ताफ तालब केर की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार बाकी 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I बताया जा रहा है, जो दुबई से कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह की ओर जा रहा था। जहाज पर कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें एक गनमैन भी शामिल था।

Middle East War News: क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 7 मई की सुबह करीब 1 बजे जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, तभी ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई। इसी क्रॉस फायरिंग की चपेट में यह भारतीय मालवाहक जहाज भी आ गया। अचानक हुई फायरिंग से जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा, जिससे वह डूबने लगा।

इसी दौरान इंजन रूम में मौजूद अल्ताफ तालब केर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जहाज डूबने के बाद बाकी क्रू मेंबर्स ने अपनी जान बचाने के प्रयास शुरू किए। उसी समय पास से गुजर रहे दूसरे जहाज MSV प्रेम सागर-I ने तत्परता दिखाते हुए 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।

बचाए गए सभी क्रू को 8 मई की देर शाम सुरक्षित दुबई पोर्ट पहुंचा दिया गया है। इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने इस घटना की पुष्टि की है और दुबई स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल भेजकर मदद की मांग भी की है। उन्होंने बताया कि सभी बचे हुए क्रू सुरक्षित हैं और उनका वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।