CG Teacher Suspended News: शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन, एक साथ कई अधिकारियों को किया निलंबित, प्राचार्य समेत कई पर गिरी गाज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
CG Teacher Suspended News: शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन, एक साथ कई अधिकारियों को किया निलंबित, प्राचार्य समेत कई पर गिरी गाज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
CG Teacher Suspended News | Photo Credit: IBC24
- शिक्षक के निधन के बाद भी भुगतान जारी रहने के मामले में बड़ी कार्रवाई
- प्राचार्य समेत शिक्षा विभाग के आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
- जांच में गंभीर लापरवाही, गलत जानकारी और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि
मुंगेली: CG Teacher Suspended News जिले के शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एक साथ आधा दर्जन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। (CG Teacher Suspend) इस संबंध में विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस एक्शन के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारी निलंबित
CG Teacher Suspended News मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक के सेवा संबंधी रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं किए गए, जिसके चलते शिक्षक के निधन के बाद भी भुगतान हो गया। मामला जैसे ही सामने आया, लोक शिक्षण संचालनालय ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य समेत शिक्षा विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मृत्यु के बाद अनुमोदन काफी देरी
दरअसल, शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान अंजनी त्रिपाठी की 25 सितंबर 2022 को शासकीय सेवा में रहते हुए मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके परिवार पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान से जुड़े प्रकरण की प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2018 को स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद शिक्षक की सेवा पुस्तिका में किए गए वेतन निर्धारण की सक्षम अधिकारी से समय पर जांच और अनुमोदन नहीं कराया गया। मृत्यु के बाद भी इसका अनुमोदन काफी देरी से कराया गया। इसके चलते अधिक भुगतान की स्थिति बनी और बाद में अतिरिक्त राशि की वसूली की स्थिति सामने आई।
लापरवाही के चलते हुई कार्रवाई
इतना ही नहीं, पेंशन से जुड़े मामले में संचालनालय को गलत जानकारी भेजे जाने की बात भी जांच में सामने आई है। विभागीय जांच में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यकाल के दौरान गंभीर लापरवाही, नियमों के विपरीत काम, अनुशासनहीनता और सरकारी काम में अनावश्यक देरी किए जाने की बात प्रमाणित पाई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित शासकीय सेवकों के खिलाफ निलंबन समेत अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी, मीन का खर्च करेगा परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल
- Vande Bharat: EC में झगड़ा.. वार-पलटवार तगड़ा! दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में संग्राम, चुनाव आयोग में आखिर कहां है कमियां?
- शह मात The Big Debate: ‘पेंशन से संबल’.. समाजिक सुरक्षा की गारंटी! 35 लाख 42 हजार हितग्राहियों को सौगात, आखिर विपक्ष क्यों उठा रहा सवाल?

Facebook


