CG Train Cancelled List: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 11 अप्रैल से लगातार इतने दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जानिए क्या है वजह?

CG Train Cancelled List: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 11 अप्रैल से लगातार इतने दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जानिए क्या है वजह?

CG Train Cancelled List: रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 11 अप्रैल से लगातार इतने दिनों तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जानिए क्या है वजह?

CG Train Cancelled List | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 7, 2026 / 07:41 am IST
Published Date: April 7, 2026 7:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • 11 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी
  • कुल 10 यात्री ट्रेनें प्रभावित, जिनमें प्रमुख MEMU और पैसेंजर ट्रेनें शामिल
  • यात्रियों की सुविधा हेतु हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर सेवा के रूप में चलाया जाएगा

रायपुर: CG Train Cancelled List अगर आप भी रोजना ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग काम किया जाना है। जिसके चलते 11 से 27 अप्रैल तक कई ट्रेने प्रभावित (Train Cancelled) रहेंगे। इस दौरान कई लोकल MEMU और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बंद रहेगा।

Chhattisgarh Train Cancelled रेलवे के अनुसार, इस अवधि में 10 यात्री ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। जिसमें रोजाना सफर करने वालों को परेशानियां हो सकती है। भारतीय रेलवे के अनुसार, बिलासपुररायगढ़ मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू, कोरबा-रायपुर पैसेंजर सहित अन्य लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी। इसके अलावा बिलासपुर–कोरबा मेमू 16 से 27 अप्रैल तक और बिलासपुर-रायगढ़ मेमू 15 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। इसी तरह रायपुर-गेवरा रोड, रायपुर-कोरबा और बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर भी तय तारीखों में नहीं चलेंगी। यही नहीं, कुछ ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि वापसी में झारसुगड़ा से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलाया जाएगा।

क्रमांक ट्रेन का नाम प्रकार प्रभाव तारीख/अवधि अतिरिक्त जानकारी
1 बिलासपुर–रायगढ़ MEMU लोकल रद्द 15 से 26 अप्रैल
2 बिलासपुर–कोरबा MEMU लोकल रद्द 16 से 27 अप्रैल
3 गेवरा रोड–रायपुर MEMU लोकल रद्द 11 से 27 अप्रैल
4 कोरबा–रायपुर पैसेंजर पैसेंजर रद्द 11 से 27 अप्रैल
5 रायपुर–गेवरा रोड पैसेंजर पैसेंजर रद्द तय अवधि में
6 रायपुर–कोरबा पैसेंजर पैसेंजर रद्द तय अवधि में
7 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर पैसेंजर रद्द तय अवधि में
8 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर पैसेंजर आंशिक रद्द/समाप्त 16 से 27 अप्रैल बिलासपुर में समाप्त होगी
9 झारसुगुड़ा–गोंदिया (वापसी) पैसेंजर रद्द (आंशिक) 16 से 27 अप्रैल झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच रद्द
10 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस एक्सप्रेस आंशिक बदलाव 16 से 27 अप्रैल कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर की तरह चलेगी

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।