CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! 15 फरवरी तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें, टिकट बुक कराने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Ads

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! 15 फरवरी तक रद्द रहेगी ये ट्रेनें, टिकट बुक कराने से पहले देखें पूरी लिस्ट

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 07:00 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 07:03 AM IST

CG Train Cancelled List | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 14 और 15 फरवरी को कुल 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी
  • 9 मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा
  • रायपुर से बिलासपुर, गेवरा रोड और इतवारी जाने वाली कई ट्रेनें बंद रहेंगी

रायपुर: अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने 14 और 15 फरवरी तक 8 पैसेंजर ट्रेन को रद्द (CG Train Cancelled List) कर दी है। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

CG Train Cancelled News रेलवे प्रशासन के अनुसार, हथबंद और भाटापारा सेक्शन के बीच रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते 14 और 15 फरवरी को कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 9 मेमू ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा।

इसके अलावा 9 मेमू ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। बार-बार ट्रेनों के रद्द होने से आम यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है, खासकर त्योहार के समय सफर करने वालों को ज्यादा परेशानी होगी। रायपुर से बिलासपुर, गेवरा रोड और इतवारी जाने वाली कई ट्रेनें इस दौरान नहीं चलेंगी।

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द (CG Train Cancelled)

  • 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
  • 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
  • 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 14 फरवरी को ट्रेन संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • 15 फरवरी को ट्रेन संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
  • 15 फरवरी को ट्रेन संख्या 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू

अप्रैल में ये गा​ड़ियां रहेगी रद्द (Train Cancelled in April)

  • गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

इन्हें भी पढ़े:-

कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं?

14 फरवरी को 6 ट्रेनें और 15 फरवरी को 2 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनमें रायपुर–बिलासपुर मेमू, बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू और रायपुर–इतवारी पैसेंजर शामिल हैं।

ट्रेनें क्यों रद्द की गई हैं?

हथबंद–भाटापारा सेक्शन में रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।

कितनी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा?

9 मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।