CG Vidhan sabha Budget Session 2026: 23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया क्या है विपक्ष की तैयारी

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने तैयारी

CG Vidhan sabha Budget Session 2026: 23 फरवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया क्या है विपक्ष की तैयारी

CG Vidhansabha Budget Session 2026/ image source: deepak baij X

Modified Date: February 20, 2026 / 07:38 pm IST
Published Date: February 20, 2026 7:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।
  • इसे लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी तैयारी कर रखी है।
  • कांग्रेस सदन के भीतर और सदन के बाहर दोनों जगह घेरने की तैयार कर चुकी है।

CG Vidhansabha Budget Session 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी तैयारी कर रखी है। कांग्रेस सदन के भीतर और सदन के बाहर दोनों जगह घेरने की तैयार कर चुकी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस बार सदन में किसान, बेरोजगारी, युवा, अपराध और खनन के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। (CG Vidhansabha Budget Session 2026) साथ सदन के बाहर भी सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।

विधानसभा घेराव करने की तयारी में कांग्रेस

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आगे कहा कि, कई मुद्दे है जिनको लेकर विधानसभा घेराव भी किया जा सकता है। (CG Vidhansabha Budget Session 2026)  इसके लिए तैयारी भी है। हालांकि, मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे का कार्यक्रम तय हो रहा है। इसलिए अभी घेराव की डेट तय नहीं की गई है। कांग्रेस इस पर सदन में धान के मुद्दे पर सरकार को घेर सकती है।

इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

CG Vidhansabha Budget Session 2026:  दीपक बैज ने कहा कई जगहों पर किसानों के धान नहीं बेच पाने, उन्हें टोकन की आई समस्या जैसे मुद्दे उठा सकती है। (CG Vidhansabha Budget Session 2026)  युवाओं और कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन और उनके खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई पर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। ला एंड ऑर्डर और तहसीलदार के लाठी चार्च में आदिवासी की मौत के मुद्दे पर हंगामा कर सकती है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.