Rohit Sharma Last ODI Match: लाडर्स में अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? अब BCCI ने बताई सच्चाई, जानिए आप भी

लाडर्स में अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? Indian Crickter Rohit Sharma Last ODI Match, Read

Rohit Sharma Last ODI Match: लाडर्स में अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? अब BCCI ने बताई सच्चाई, जानिए आप भी

Rohit Sharma Retirement News. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: July 18, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: July 17, 2026 11:19 pm IST

नई दिल्ली: Rohit Sharma Last ODI Match बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है कि लॉडर्स पर रविवार को रोहित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे ।

Rohit Sharma Last ODI Match उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में कहा ,‘‘ रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा।’’उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा। दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है ।’’

ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में