CG Viral Video: बैंक पहुंचने के लिए ऐसा संघर्ष… 90 साल की सास को पीठ पर लाद 9 KM चली बहू, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
CG Viral Video: बैंक पहुंचने के लिए ऐसा संघर्ष... 90 साल की सास को पीठ पर लाद 9 KM चली बहू, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
CG Viral Video/Image: AI Generated
- बहू ने 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 9 किलोमीटर पैदल सफर तय किया
- वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परिवार परेशान था
- वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया
CG Viral Video: छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य सरगुजा जिले के मैनपाट में एक बहु द्वारा बेटी के कर्तव्य निभाने का वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है ऐसा इसलिए क्योंकि एक बहु अपनी 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 9 किलोमीटर पैदल चलकर नर्मदापुर मुख्यालय पहुंचकर वृद्धा पेंशन दिलाने के लिए बैंक पहुंची हुई थी।
दरअसल, मैनपाट ब्लॉक के ग्राम कुनिया जंगलपारा निवासी 30 वर्षीय सुखमनिया अपनी 90 वर्षीय सास सोनवारी को पीठ पर लादकर करीब 09 किलोमीटर दूर अपने गांव कुनिया जंगलपारा से चिलचिलाती धूप में पैदल चलकर नर्मदापुर स्थित सेंट्रल बैंक (CG Viral Video) पहुंची हुई थी,जहां बैंक ने उसे 03 माह से रुके हुए ₹500 रुपये प्रति महीने के हिसाब से कुल 03 माह के ₹1500 रूपये दिए जबकि खाते में 04 महीने के कुल ₹2000 रूपये जमा थे।
CG Viral Video सास को लादकर बैंक पहुंचने वाली बहू सुखमनिया ने रोते हुए उसी गाँव के एक ग्रामीण को अपने वीडियो (CG Viral Video) में बताया कि उसकी सास सोनवारी को कुछ महीने तक बैंक मित्र घर पहुंचाकर पैसा दिया था लेकिन बाद में उसने घर जाकर पैसा देने से मना कर दिया। इस कारण उसे 3 महीने भटकने के बाद अपनी सास को पीठ में ढोकर बैंक लाना पड़ा। वहीं उसने यह भी बताया कि उसके गांव कुनिया के जंगलपारा के रास्ते में नाला पड़ता है और रास्ता दुर्गम होने के कारण वहां गाड़ी नहीं पहुंचती है इस कारण वह पीठ में सास को ढोकर बैंक पहुंची हुई थी सिर्फ वृद्धावस्था पेंशन के 500 रुपए हर महीने मिलते हैं जो उनका एकमात्र सहारा है।
वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति
वहीं, इधर इसका वीडियो (CG Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वृद्ध महिला और उसकी बहु से मिलकर समस्या जानी है, लेकिन इधर पूरे मामले में पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने इसका वीडियो वायरल होने के बाद मौजूदा सरकार पर हमला बोलकर तंज कसते हुए बताया कि नई तकनीकी व्यवस्था लागू करने पर प्रशासन यह भूल जा रहा है कि बहुत सारे ऐसे लोग है, जो पेंशन पर निर्भर है या चल फिर नहीं सकते, उनके लिए व्यवस्था अलग से बननी चाहिए। क्योंकि वोटिंग के समय आप घर जाकर वोट लेने पहुंच जाते है लेकिन योजनाओं का लाभ लेने खुद पीड़ितों को उठाकर लाना पड़ रहा है। मैं ये चाहूंगा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो ऐसे लोगों के लिए घर पहुंच सेवा सुनिश्चित हो सकें।
भी पढ़ें
- China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- Shahjahanpur Minor Rape News: आठ साल की मासूम को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जानकर परिजन भी रह गए हैरान

Facebook


