Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा, पूरे गांव में दहशत

Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा, पूरे गांव में दहशत

Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा, पूरे गांव में दहशत

Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ में भालुओं का आतंक, 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा, पूरे गांव में दहशत /image: Social Media

Modified Date: August 5, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: August 5, 2026 2:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत
  • घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल
  • वन विभाग ने लोगों से घर से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की

कांकेर। Chhattisgarh Bear Attack News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालुओं (Kanker Bear Attack) ने उत्पात मचा कर रखा है। क्षेत्र में लगातार भालुओं की मौजूदगी की खबर सामने आ रही थी कि इसी बीच भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। हमले की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

इलाके में दहशत का माहौल

 Kanker Bear Attack मिली जानकारी के अनुसार, मरकाटोला गांव में भालू ने दो ग्रामीणों पर हमला किया है। हमला इतना भयानक था कि दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल के आस-पास के ग्रामीण डरे सहमें है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद है। दोनों शवों को पेस्टमर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।

Chhattisgarh Bear Attack News बताया जा रहा है भालू अब भी गांव के नजदीक मौजूद है, जिससे ग्रामीणों की जान को खतरा है। वन विभाग ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है और कहा कि जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। कहीं भी भालुओं की मौजूदगी का पता लगने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.