Bilaspur Romance Viral Video: इश्क में भूला हादसे का दर्द! एक्सीडेंट के बाद भी कार में रोमांस करता रहा कपल, देखें छत्तीसगढ़ का ये वायरल वीडियो
Chhattisgarh Bilaspur Couple Romance Viral Video

बिलासपुर: Bilaspur Couple Romance Viral Video आज के दौर में युवाओं के बीच सार्वजनिक जगहों पर रोमांस का एक अलग ही ट्रेंड चल पड़ा है। कोई अपने गर्लफ्रेंड को बाइक की टंकी पर बैठाकर रोमांस कर रहा है तो कोई कार में खुल्लम खुल्ला इस तरह का कृत्य कर रहा है। ऐसा ही एक मामला अब छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है। नशे में धुत एक कार सवार ने फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार के अंदर ही कपल रोमांस करने लगा। दोनों के इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Bilaspur Couple Romance Viral Video मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र में बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार में कुछ लोग सवार थे। कार में आगे की सीट पर एक लड़की और ड्राइविंग सीट पर उसका बॉयफ्रेंड था। पीछे अन्य लोग सवार थे। आरोप है कि सभी लोग नशे में थे। आरोपी बारिश के बीच कार तेज गति से चला रहे थे। इस दौरान एक दुकान के आगे बने फुटपाथ पर कार चढ़ा दी। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि फुटपाथ पर मौजूद लोग हादसे में बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद करने लगे KISS
वहीं, हादसे के बाद कार में बैठा कपल, मौके पर ही रोमांस करने लगा। लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है। दोनों को इसकी परवाह नहीं थी कि हादसे में क्या हुआ है। दोनों बेशर्मी के साथ कार में बैठे-बैठे एक-दूसरे को किस करने लगे। लोगों ने जब घटना का विरोध शुरू किया तो कार में सवार लोगों ने गरमी दिखानी शुरू कर दी। साथ ही लोगों को चमकाने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़का और लड़की को कार से खींचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर ही दोनों की पिटाई की है। घटना को लेकर किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वीडियो तीन दिन पुराना है, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिलासपुर पुलिस ने इसी आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ladli Behna Yojana 39 Kist Kab Aayegi: लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी 39वीं किस्त? तारीख के इंतजार के बीच 15 अगस्त को CM मोहन यादव ने कही ये बड़ी बात!
- Richa Rajput on Akhilesh Yadav: ‘गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं’…अखिलेश यादव पर क्यों भड़की ऋचा राजपूत? तुष्टीकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप
- Nishant Kumar Accident Video: हादसे का शिकार हुए नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, दो वाहनों के बीच हुई टक्कर, देखिए वीडियो
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Bilaspur Couple Romance Viral Video
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm