नई दिल्ली/रायपुर। Chhattisgarh BJP Incharge Smriti Irani:भारतीय जनता पार्टी ने 36 राज्यों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को छत्तीसगढ़ का तो सिध्दार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाया गया है। वही छत्तीसगढ़ बीजेपी की विधायक गोमती साय को गुजरात और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड बीजेपी का सह प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा को नितिन नबीन के बाद स्मृति ईरानी के रूप में नया प्रभारी (CG BJP New Incharge) मिल गया। वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और महिला नेत्री स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
महिला नेत्री स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया X अकॉउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि- विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा माता कौशल्या की पुण्य धरा छत्तीसगढ़ एवं हरि की पावन भूमि हरियाणा के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हार्दिक आभार। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में दोनों प्रदेशों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संवाद एवं सहयोग की भावना से सरकार एवं संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पार्टी की विचारधारा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा माता कौशल्या की पुण्य धरा छत्तीसगढ़ एवं हरि की पावन भूमि हरियाणा के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का हार्दिक आभार।
Chhattisgarh BJP Incharge Smriti Irani छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। सीएम साय ने सोशल मीडिया X अकॉउंट पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। स्मृति ईरानी जी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। सिद्धार्थ शम्भू जी को भी छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों (Chhattisgarh BJP Incharge 2026) को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा श्रीमती स्मृति ईरानी जी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
श्रीमती स्मृति ईरानी जी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप… pic.twitter.com/HT9Ss4N70k
स्मृति ईरानी की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच X में पोस्टर वार हो रहा है। कांग्रेस ने लिखा अब छत्तीसगढ़ में 500 सिलेंडर मिलने लगेगा। छत्तीसगढ़ की जनता को नए जुमला देने आ गई है। जवाब में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने लिखा छत्तीसगढ़ में स्मृति का नाम सुनकर चमचे डरे हुए है…बीजेपी ने स्मृति द्वारा राहुल को किक मारते भी दिखाया।
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ BJP के सह-प्रभारी कौन हैं?
सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
स्मृति ईरानी को और किस राज्य की जिम्मेदारी मिली है?
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने पर स्मृति ईरानी ने क्या कहा?
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया और संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय से काम करने की बात कही।