Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप

Ads

Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 11:20 AM IST

Raipur Ministry Bus Fire: रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस जलकर खाक, 30 से ज्यादा कर्मी थे मौजूद, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में मंत्रालय की बस में लगी आग
  • 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार
  • सभी कर्मचारी सुरक्षित, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

रायपुर। Raipur Ministry Bus Fire: नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों से भरी बस में अचानक आग (Nava Raipur Bus Fire) लगने से हड़कंप मच गया। महानदी भवन के गेट नं-04 के पास हुए इस हादसे के वक्त बस में करीब 30 से ज्यादा कर्मचारी छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सवार हो चुके थे, लेकिन बस के अगले हिस्से में स्थित इंजन से स्पार्क होने के बाद तेजी से धुआं उठते देख कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार कर्मचारी समय रहते बस से तत्काल उतर गये। वहीं बस में आग लगने के विरोध में आज कर्मचारी मंत्रालय के बाहर मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

 

मंत्रालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन, कंडम बस से स्टाफ को ले जाने का आरोप

मंत्रालय के बस में आग लगने के विरोध में आज कर्मचारी मंत्रालय के बाहर मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि स्टॉफ को लाने ले जाने वाली अधिकतर बसे कंडम हो गई है। आग लगने वाली बस में सवार कर्मचारी ने बताया कि बस बिगड़ने की घटनाएं होती रहती है इस बात की जानकारी हमने कई बार विभाग को दी थी, इसके बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी 100 नई बसें है लेकिन उनको न चला के पुरानी बसों को चलाया जा रहा है। क्यों?

कोई सुध लेने वाला नहीं (CG Ministry Bus Fire)

मंत्रालय कर्मचारियों में नाराजगी इस बात की है कि कल इतनी बड़ी घटना हो गई और अबतक कोई बड़े अधिकारी और ना की कोई मंत्री विधायक उनकी सुध लेने आएं। बता दें कल मंत्रालय से कर्मचारियों को लेकर कबीर नगर आने वाली बस में चलने से पहले अचानक आग लग गई। खस्ताहाल बस 20 मिनट में जलकर खाक हो गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे।

विभाग के उपसचिव पुलक भट्टाचार्य ने दिया आश्वासन

सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव पुलक भट्टाचार्य ने आश्वासन दिया कि घटना और बाकी बसों के जांच की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने फिलहाल एक घंटे के लिए प्रदर्शन स्थगित किया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी और अधिकारियों के बीच बैठक होगी।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Raipur Ministry Bus Fire गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद से शासकीय कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा गया कि बस में लगी आग ये कोई पहली आगजनी की घटना नहीं है कई बार बसो में आग लग चुकी है जिससे कर्मचारियों की जान को सदैव खतरा बना रहता है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फिलहाल इस पूरे मामले में ASP ग्रामीण अभिषेक झा के मुताबिक, घटना को लेकर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।

ये भी पढ़ें

 

मंत्रालय की बस में आग कहां लगी?

बस में आग नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के गेट नंबर-04 के पास लगी।

बस में कितने कर्मचारी सवार थे?

हादसे के वक्त बस में 30 से ज्यादा मंत्रालय कर्मचारी सवार थे।

क्या हादसे में कोई हताहत हुआ?

नहीं, समय रहते सभी कर्मचारी बस से उतर गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कर्मचारियों ने क्या आरोप लगाए हैं?

कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि स्टाफ के लिए पुरानी और खस्ताहाल बसें चलाई जा रही हैं। उनका कहना है कि बसों में खराबी की घटनाओं की जानकारी पहले भी विभाग को दी गई थी।

बस में आग लगने की वजह क्या थी?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इंजन से स्पार्क के बाद धुआं उठने लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।