UP Murder News: नशे के लिए पैसे नहीं दी मां, तो कलयुगी बेटे ने कर दिया ये कांड, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

Ads

UP Murder News: नशे के लिए पैसे नहीं दी मां, तो कलयुगी बेटे ने कर दिया ये कांड, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 12:06 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 12:07 PM IST

UP Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • नशेड़ी बेटे ने की मां की हत्या
  • धारदार हथियार से मां की हत्या
  • मामूली सी बात पर हुआ था विवाद

महोबा: UP Murder News उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।

कुल्हाड़ी से किया हमला

UP Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुलपहाड़ क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

आरोपी हिरासत में

कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनिरुद्ध कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की शाम नशे के लिए रुपए न देने पर सोहन सिंह यादव ने अपनी मां मूला देवी (51) पर कुल्हाड़ी से कई वार किये जिससे उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सोहन के बड़े भाई मोहन सिंह यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महोबा में मां की हत्या का मामला कहां सामने आया?

यह मामला महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रावतपुरा बुजुर्ग गांव का है।

मां की हत्या कैसे की गई?

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुल्हाड़ी से मां पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के पीछे क्या वजह बताई गई है?

पुलिस के अनुसार, नशे के लिए रुपये नहीं देने को लेकर आरोपी ने अपनी मां पर हमला किया।