(NSE Listing Price Today/Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: NSE Listing Price Today: भारतीय शेयर बजार के लिए आज गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों (NSE Listing Price Today) में आखिरकार कारोबार शुरू हो गया। करीब 10 साल के लंबे इंतजार और कई नियामकीय प्रक्रियाओं के बाद NSE ने शेयर बाजार में एंट्री कर लिया। लिस्टिंग का लंब समय से इंतजार कर रहे निवेशकों की नजरें सुबह से ही इसके प्रदर्शन पर टिकी थी।
NSE के शेयर का इश्यू प्राइस 1,785 रुपये तय किया गया था। लिस्टिंग के दिन शेयर 1,800 रुपये पर खुला। इस तरह यह इश्यू प्राइस से 15 रुपये यानी करीब 0.84% ऊपर रहा। यानी IPO में शेयर (NSE Listing Price Today) पाने वाले निवेशकों को कारोबार शुरू होते ही प्रति शेयर शुरुआती बढ़त देखने को मिली। लेकिन आगे शेयर का प्रदर्शन बाजार की स्थिति और निवेशकों की गतिविधियों पर निर्भर करेगा।
NSE की लिस्टिंग की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। नियामकीय मंजूरियों और अन्य प्रक्रियाओं के कारण इसमें कई वर्षों तक देरी हुई। गुरुवार को यह इंतजार खत्म हुआ और NSE के शेयरों की ट्रेडिंग शुरू हो गई। देश के सबसे बड़े एक्सचेंजों में शामिल NSE की लिस्टिंग को भारतीय पूंजी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE के प्लेटफॉर्म पर हुई है। इसकी वजह यह है कि स्टॉक एक्सचेंज (NSE Listing Price Today) अपने ही प्लेटफॉर्म पर खुद के शेयरों को लिस्ट नहीं कर सकता। इसलिए NSE को BSE का प्लेटफॉर्म चुनना पड़ा। 1,800 रुपये पर शुरुआती कारोबार के साथ NSE ने बाजार में अपनी पहली पारी शुरू की है। अब निवेशकों की नजर शेयर के आगे के कारोबार और कंपनी के प्रदर्शन पर रहेगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।