CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ वालों को एक और बड़ा झटका! एक जुलाई से बढ़ जाएंगे बिजली के दाम, जानिए अब देने होंगे कितने रुपए

छत्तीसगढ़ वालों को एक और बड़ा झटका! एक जुलाई से बढ़ जाएंगे बिजली के दाम, Chhattisgarh Electricity Price Hike

CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ वालों को एक और बड़ा झटका! एक जुलाई से बढ़ जाएंगे बिजली के दाम, जानिए अब देने होंगे कितने रुपए

CG Electricity Bill New Rules/ image source: file image

Modified Date: June 15, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: June 15, 2026 5:57 pm IST

रायपुर। CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को आगामी महीने से अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी। हालांकि बिजली कंपनी ने करीब 24 प्रतिशत दर वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने उससे काफी कम बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

CG Electricity Price Hike: नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं गैर-घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। इस वर्ग के लिए 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि स्वीकृत की गई है। कृषि क्षेत्र भी इस बढ़ोतरी से अछूता नहीं रहेगा। कृषि पंपों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसानों की बिजली लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।