Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई… पढ़ें पूरी खबर

Ads

Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 07:16 AM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 07:17 AM IST

Chhattisgarh Farmers News/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर रोक, उल्लंघन पर चालान
  • आयरन केजव्हील केवल खेतों में कृषि कार्य के लिए मान्य, सड़कों पर चलाना नियमों के खिलाफ
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान और विशेष जांच अभियान भी चलाए जाएंगे

रायपुर। Chhattisgarh Farmers News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने रबर टायर के बिना दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों के सामान्य सड़कों पर संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh Farmers News परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

खेतों के लिए बने हैं आयरन केजव्हील

Chhattisgarh Tractor Rule 2026 परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले आयरन केजव्हील केवल कृषि कार्य और खेतों में उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इन्हें रबर टायर के स्थान पर डामर, सीमेंट की सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाना मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है।

सड़कें हो रही हैं क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का भी खतरा

लोक निर्माण विभाग के अनुसार ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर चलने से डामर और सीमेंट की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इस पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा जनजागरूकता अभियान

Chhattisgarh Farmers News जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों और वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों तथा आयरन केजव्हील के सुरक्षित एवं निर्धारित उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

मीडिया के माध्यम से होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

परिवहन विभाग ने स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना तथा मोटर वाहन नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें

क्या आयरन केजव्हील वाले ट्रैक्टर सड़क पर चल सकते हैं?

नहीं। आयरन केजव्हील केवल खेतों में कृषि कार्य के लिए बनाए गए हैं। इन्हें सामान्य सड़क या हाईवे पर चलाना नियमों के खिलाफ है।

नियम तोड़ने पर क्या कार्रवाई होगी?

परिवहन विभाग मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई कर सकता है।

आयरन केजव्हील का उपयोग कहां किया जा सकता है?

केवल खेतों और कृषि कार्यों में, जहां दलदली या कीचड़ वाली जमीन पर बेहतर पकड़ की जरूरत होती है।

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है?

सड़कों को नुकसान से बचाने, दुर्घटनाओं की आशंका कम करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए।

क्या किसानों के लिए जागरूकता अभियान भी चलेगा?

हां। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे।