Chhattisgarh Gang Rape Case: बस का इंतजार कर रही थी महिला फिर….इतने दरिंदों ने मिलकर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात
Chhattisgarh Gang Rape Case: बस का इंतजार कर रही थी महिला फिर....इतने दरिंदों ने मिलकर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात
Chhattisgarh Gang Rape Case: बस का इंतजार कर रही थी महिला फिर....इतने दरिंदों ने मिलकर किया गैंगरेप, छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात /image: Social Media
- बस का इंतजार कर रही महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म
- पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
- सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सूरजपुर। Chhattisgarh Gang Rape Case: सूरजपुर जिले के बिहारपुर इलाके में महिला के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार दरिंदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही एक महिला के साथ चार युवकों ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अकेली महिला को देखकर टूट पड़े दरिंदे
Chhattisgarh Gang Rape Case पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिहारपुर (Surajpur Gangrape Case) क्षेत्र का है, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है। जो चांदनी थाना क्षेत्र में स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। अपने घर लौटने के लिए वह बस स्टैंड पहुंची, लेकिन उसकी बस निकल चुकी थी, जिसके बाद बस स्टैंड पर अकेली महिला को देखकर स्थानीय इलाके के चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पीड़िता ने सीधे कोरिया जिले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने तुरंत जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी बिहारपुर थाना भेज दिया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बिहारपुर पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया है, पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया था।
चारों आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Gang Rape Case सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि महिला रिश्तेदार के घर आई थी। तभी बस का इंतजार कर रही महिला से चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
ये भी पढ़ें
- MP Patwari Recruitment 2026: पटवारी बनने का सुनहरा मौका, इन 2106 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां से तुरंत करें आवेदन
- Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी आफत की बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें Weather Report, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Facebook


