Chhattisgarh Gaudham Yojana: छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, सीएम विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, देखें लाइव

Ads

Chhattisgarh Gaudham Yojana: छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत, सीएम विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 03:09 PM IST

Chhattisgarh Gaudham Yojana | Photo Credit: CMOCG

HIGHLIGHTS
  • गौधाम योजना का शुभारंभ लाखासार गांव से किया गया
  • 25 लाख रुपये भवन निर्माण के लिए स्वीकृत
  • काउ केचर, महतारी सदन, एंबुलेंस, मिनी स्टेडियम और गौरवपथ निर्माण की घोषणा

रायपुर: Chhattisgarh Gaudham Yojana छत्तीसगढ़ में पशुधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तखतपुर क्षेत्र के लाखासार गांव से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम साय मंच से कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए लाखासर में भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Chhattisgarh Gaudham Yojana अपने संबोधन में सीएम साय ने यह भी बताया कि इलाके में सुविधाएं बढ़ाने के लिए काउ केचर, महतारी सदन, एंबुलेंस सुविधा, मिनी स्टेडियम और गौरवपथ निर्माण की भी स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंच को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना चल रही है। घरेलू और किसानों के बिल का 1700 करोड़ बकाया है। 31 जून तक योजना के जरिए इसका निराकरण होगा। सर्चराज पूरी तरह माफ़ होगा। मूलधन में भी 10 प्रतिशत का लाभ देंगे। 757 करोड़ का बिल सरकार माफ करेगी।

इन्हें भी पढ़े:-

गौधाम योजना का उद्देश्य क्या है?

पशुधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।

योजना का शुभारंभ कहाँ हुआ?

तखतपुर क्षेत्र के लाखासार गांव से।

भवन निर्माण के लिए कितनी राशि दी जाएगी?

25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।