CM Vijay AI-Generated Images Video || Image- File Photo
CM Vijay AI-Generated Images Video: नई दिल्ली: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर AI से बनाए गए फर्जी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोपी को चेन्नई पुलिस के हवाले करने के इजाजत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी को चेन्नई ले जाने के लिए 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है। आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है। उसे दिल्ली के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मामले में चेन्नई के ग्रेटर चेन्नई क्षेत्र स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 20 अगस्त को ‘Vijay Thalapathi Help’ नाम से एक फेसबुक पेज बनाया था। इस पेज पर विजय थलपति और सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़ी तस्वीरें लगाई गई थीं। पुलिस को प्रोफाइल में एक मोबाइल नंबर भी मिला जो आरोपी नीरज के नाम पर दर्ज बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि इस पेज के जरिए AI से तैयार वीडियो और तस्वीरें शेयर की गईं। इनमें विजय थलपति को ‘करोड़पति’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते और लोगों के लिए बड़े ऐलान करते हुए दिखाया गया था।
CM Vijay AI-Generated Images Video: पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पेज पर AI से तैयार ऐसी तस्वीरें भी वायरल की गई। इनमें मुफ्त घर, बाइक और दूसरी सुविधाएं देने जैसे दावे किए गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
चेन्नई पुलिस ने जांच के दौरान विजय थलपति से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उनकी जांच की। पुलिस का कहना है कि ये अकाउंट अलग-अलग राज्यों से संचालित किए जा रहे थे।
‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी
शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ
युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव
सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रखा