छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस और वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देगी

Ads

छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस और वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देगी

  •  
  • Publish Date - July 26, 2024 / 08:28 PM IST,
    Updated On - July 26, 2024 / 08:28 PM IST

रायपुर, 26 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार पुलिस आरक्षक, वन रक्षक और अन्य पदों की भर्ती में राज्य के अग्निवीरों को आरक्षण देगी।

विधानसभा परिसर में संवाददताओं से बात करते हुए साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तब छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।

साय ने कहा, ‘‘अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।’’ भाषा संजीव धीरज

धीरज