Home » Chhattisgarh » Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: Heavy rainfall expected over the next three days; 'Red Alert' issued for several districts, including Raipur and Mahasamund
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी…घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
Ads
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में अलगे तीन दिन होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी...घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
रायपुर। Chhattisgarh Me Barish Ka Alert:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। वही आज भी मौसम सुहावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। 26 और 27 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Chhattisgarh Me Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि 26 और 27 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
किन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है?
रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
क्या तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है?
हां, रेड अलर्ट वाले जिलों में 60–80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
किन जिलों में 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं?
सुकमा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा और कोरबा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
IMD ने लोगों को क्या सलाह दी है?
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम संबंधी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।