Raipur Online Cyber Fraud: पहले दिखाया मुनाफा, फिर खाली कर दिया खाता! रायपुर में ठेकेदार के साथ हुआ बड़ा खेला! जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

Ads

Raipur Online Cyber Fraud: पहले दिखाया मुनाफा, फिर खाली कर दिया खाता! रायपुर में ठेकेदार के साथ हुआ बड़ा खेला! जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 02:34 PM IST

Raipur Online Cyber Fraud | Photo Creadit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 23 लाख की ठगी
  • पुलिस की तत्परता से रकम सुरक्षित
  • ठगों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया

रायपुर: Raipur Online Cyber Fraud रायपुर में ऑनलाइन ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक ठेकेदार से 23 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। (Raipur cyber crime) अमलीडीह इलाके में रहने वाले ठेकेदार समीर सिंह को फेसबुक पर मिले एक लिंक के जरिए ठगों ने अपने जाल में फंसाया और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी

Raipur Online Cyber Fraud मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं, पुलिस की तत्परता से ठगी की रकम में से करीब 12 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड करवाए गए हैं। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अब शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का नया जाल बिछाया है। इस बार ठगों के निशाने पर आए अमलीडीह निवासी ठेकेदार समीर सिंह बताया जा रहा है कि समीर सिंह को फेसबुक पर एक लिंक मिला लिंक के जरिए वे ठगों के संपर्क में आए इसके बाद आरोपियों ने शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।

मुनाफे की बातों में आकर समीर सिंह ने अलग-अलग किश्तों में करीब 23 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब मुनाफे की रकम वापस नहीं मिली, तो समीर सिंह को ठगी का एहसास हुआ इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

12 लाख रुपये की रकम बैंक खातों में होल्ड

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बैंकिंग चैनल के जरिए रकम को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की पुलिस की कार्रवाई में करीब 12 लाख रुपये की रकम बैंक खातों में होल्ड करवाने में सफलता मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने और ठगी की बाकी रकम की रिकवरी के प्रयास में जुटी हुई है। खास बात यह है कि साइबर ठगी को लेकर पुलिस और राज्य सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के कहने पर निवेश नहीं करने और अपने बैंकिंग डिटेल्स साझा नहीं करने की सलाह दी जा रही है। इसके बावजूद राजधानी जैसे शहरी इलाकों में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं

शेयर ट्रेडिंग में कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच साइबर ठगों का नया हथियार बनता जा रहा है फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल नंबर और ऑनलाइन लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है। ऐसे में जरूरी है कि शेयर ट्रेडिंग या किसी भी ऑनलाइन निवेश से बचे।

इन्हें भी पढ़ें:-

ठगी का शिकार कौन हुआ?

अमलीडीह निवासी ठेकेदार समीर सिंह।

कितनी राशि की ठगी हुई?

लगभग ₹23 लाख।

पुलिस ने कितनी रकम सुरक्षित की?

करीब ₹12 लाख रुपये बैंक खातों में होल्ड करवाए गए।