Mayawati on Akash Anand: ‘अब भी अपने दिमाग से काम नहीं ले रहे हैं आकाश’, भतीजे की किस बात पर भड़कीं मायावती? कार्यकर्ताओं को भी किया सचेत

Ads

Mayawati on Akash Anand: 'अब भी अपने दिमाग से काम नहीं ले रहे हैं आकाश', भतीजे की किस बात पर भड़कीं मायावती? कार्यकर्ताओं को भी किया सचेत

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 02:49 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 02:59 PM IST

Mayawati on Akash Anand: 'अब भी अपने दिमाग से काम नहीं ले रहे हैं आकाश', भतीजे की किस बात पर भड़कीं मायावती? कार्यकर्ताओं को भी किया सचेत /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मायावती का आकाश आनंद पर बड़ा हमला
  • बोलीं- ‘अब भी अपने दिमाग से काम नहीं ले रहे’
  • अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम करने का लगाया आरोप

लखनऊ। Mayawati on Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की अध्यक्ष मायावती (Mayawati Statement) ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) पर रविवार को आरोप लगाया कि वह अब भी अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में आकर काम कर रहे हैं। मायावती ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ऐसा लगता है कि आकाश अब भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं।

पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाया

Mayawati on Akash Anand बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘बसपा से निकले गए लोगों ने पिछले एक-दो दिनों में पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह भ्रम फैलाया है कि बहन जी (मायावती) काफी बीमार हैं और इसीलिए वह मीडिया में न आकर बड़े-बड़े मामलों के बारे में भी सीधे ट्वीट के जरिए ही लोगों को जानकारी दे रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि आकाश ने पार्टी प्रभारी आलोक कुमार को शनिवार रात लगभग 10 बजे फोन कर पूछा कि क्या ‘बहन जी’ बीमार हैं? मायावती ने कहा कि इस पर आलोक कुमार ने आकाश को बताया कि बसपा प्रमुख बिल्कुल ठीक हैं और अपने काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि आकाश ने कुमार से कहा कि वह उनके फोन करने के बारे में मायावती को न बताएं।

कार्यकर्ताओं को किया सचेत (Bahujan Samaj Party)

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह भी काफी गंभीरता से सोचने की बात है। इस मामले में आकाश की मंशा सही भी हो सकती है और गलत भी, लेकिन ऐसा लगता है कि आकाश अब भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा है, बल्कि (अपने ससुर) अशोक सिद्धार्थ के दिमाग से ही काम कर रहा है।’’ मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं को भी अफवाहों के प्रति सचेत किया।

आकाश पार्टी से निष्कासित (Akash Anand Expelled)

Mayawati on Akash Anand बसपा प्रमुख ने गत तीन सितंबर को आकाश को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटा दिया था और इसके बाद 10 सितंबर को उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था। हालांकि, मायावती ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हाल ही में जो भी कड़े फैसले लिए हैं, उनसे पार्टी और बहुजन आंदोलन को नुकसान के बजाय काफी फायदा ही हो रहा है और इससे डॉँ. भीमराव आंबेडकर और बसपा के संस्थापक कांशीराम का अधूरा रहा कारवां ‘काफी तेजी’ से गति भी पकड़ रहा है।

बसपा की बैठक में लिए गए निर्णयों का किया जिक्र (Mayawati Latest Statement)

मायावती ने तीन सितंबर को लखनऊ में हुई बसपा की अखिल भारतीय बैठक में लिए गए निर्णयों का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी से जुड़े कार्यों को युद्ध स्तर पर गति देने के लिए अखिल भारतीय स्तर पर बसपा को तीन सेक्टर में बांटा गया है, जिसके तहत सेक्टर एक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को शामिल किया गया है तथा वह खुद सीधे तौर पर इसके कार्यों की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के बाकी राज्यों में जहां पार्टी का संगठन है, उन्हें दो सेक्टर में बांटकर पार्टी के वरिष्ठ तथा जिम्मेदार लोगों को अलग से केंद्रीय सेक्टर प्रभारी भी बना दिया गया है, जिनके कार्यों की रिपोर्ट वह पहले की ही तरह बीच-बीच में लखनऊ में भी लेती रहेंगी।

पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद अब समाप्त

मायावती ने बताया कि पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी का पद अब समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब सेक्टरों के केंद्रीय प्रभारियों के कार्यों की सीधी रिपोर्ट बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार पार्टी प्रमुख को सौंपेंगे। आनंद कुमार मायावती के भाई और आकाश आनंद के पिता हैं।

मायावती ने मानदेय बढ़ाने और संविदा के बजाय पक्की नौकरी देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ में जारी 58 हजार पंचायत सहायकों के आंदोलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे तो बेहतर होगा।

 

ये भी पढ़ें

मायावती ने आकाश आनंद को लेकर क्या कहा?

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद अब भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

आकाश आनंद को बसपा से कब निकाला गया?

मायावती ने 10 सितंबर को आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित किया था। इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया गया था।

आकाश आनंद ने बसपा नेता को फोन क्यों किया था?

मायावती के अनुसार, आकाश आनंद ने पार्टी प्रभारी आलोक कुमार को फोन कर उनकी तबीयत के बारे में पूछा था।

अशोक सिद्धार्थ कौन हैं?

अशोक सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर हैं। मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश अब भी उनके प्रभाव में काम कर रहे हैं।

मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से क्या अपील की?

मायावती ने कार्यकर्ताओं को अफवाहों से सावधान रहने और पार्टी से जुड़ी जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।